Mahakumbh जा रहे हैं तो कहां होगी कार पार्किंग, पढ़ें एक क्लिक में

भव्य और दिव्य महाकुंभ 2025 की धूम इस वक्त पूरे विश्व में छाई हुई है. आस्था के महाकुंभ में डुबकी लगाने को हर कोई बेताब नजर आ रहा है. इस बार महाकुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन होने की उम्मीद जताई जा रही है. जिसको लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस ने श्रद्धालुओं की यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए 7 प्रमुख मार्गों का रूट मैप तैयार किया है.

500 मी. से 2 किमी. की दूरी पर बनाए गए पार्किंग स्थल
जौनपुर मार्ग से महाकुंभ पहुचने के लिए पहला मार्ग जौनपुर मार्ग है. जो कि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मेला क्षेत्र तक सुगमता से पहुंचाने में मदद करेगा. इस मार्ग से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की सहसों से गारापुर होते हुए मेला क्षेत्र तक विकसित सात पार्किंग स्थलों पर पार्किंग कराई जाएगी. इसके साथ ही छोटे और बड़े वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था तैयार की गई है. इसके अलावा वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था भी लागू कर दी गई है.

जौनपुर मार्ग में जो 7 पार्किंग स्थल बनाए गए हैं वे मेला क्षेत्र से 500 मीटर से 2 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद हैं.

ये हैं 7 प्रमुख पार्किंग स्थल

1. चीनी मिल खाली मैदान पार्किंग- पार्किंग स्थल की दूरी मेला क्षेत्र से 0.5 किलोमीटर है.

2. पूरे सूरदास पार्किंग (गारापुर रोड)- मेला क्षेत्र से ये पार्किंग स्थल 0.5 किलोमीटर की दूरी पर है.

3.बरदा सोनौटी रहिमापुर मार्ग, उत्तरी- ये पार्किंग स्थल मेला क्षेत्र से 1 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है.

4. बरदा सोनौटी रहिमापुर मार्ग, दक्षिणी- जो कि मेला क्षेत्र से 1 किलोमीटर की दूरी पर है.

5. समयामाई मंदिर कछार पार्किंग (गारापुर रोड)- ये पार्किंग स्थल भी मेला क्षेत्र से 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.

6. लेखराजपुर पार्किंग- मेला क्षेत्र से 2 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद है.

7. रोडवेज वर्कशॉप पार्किंग (झूसी)- मेला क्षेत्र से 1.5 किलोमीटर की दूरी पर

इसके साथ ही महाकुंभ में आने वाले श्रद्धालुओं की वापसी सुनिश्चित करने के लिए ऐसा मार्ग तैयार किया गया है. जिससे किसी भी प्रकार का डबल मूवमेंट या क्रॉस मूवमेंट ना होने पाए. ये योजना ना केवल यात्रा को सुगम बनाएगी बल्कि ट्रैफिक जाम को भी रोकने में मदद करेगी.;

The Hindi Post
Author: The Hindi Post