नहीं रहे देश के पूर्व PM मनमोहन सिंह, AIIMS में ली 92 साल की उम्र में अंतिम सांस, देश में शोक की लहर

साल 2024 जाते-जाते एक बार फिर देश की आँखों में आंसू दे गया, क्यूंकि देश के दो बार के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह का गुरुवार देर रात निधन हो गया. वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह को तबीयत बिगड़ने पर दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था, जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर उनका इलाज कर रहे थे. इसी दौरान उनका निधन हो गया है. जिसकी जानकारी सबसे पहले रोबर्ट वाड्रा ने दी इसके बाद कई कांग्रेस नेताओं ने इस खबर की पुष्टि की साथ ही मनममोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी. PM मोदी से लेकर प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं ने मनमोहन सिंह को श्रद्धांजलि दी हैं. बता दें 92 साल के मनमोहन सिंह 2004 से 2014 तक देश के दो बार प्रधानमंत्री रहे थे, जबकि इससे पहले उन्होंने ही 90 के दशक में पीवी नरसिम्हाराव की सरकार में वित्त मंत्री रहते हुए देश में आर्थिक सुधारों की शुरुआत की थी. मनमोहन सिंह के आर्थिक सुधारों को ही भारतीय इकोनॉमी की नींव माना जाता है.

दुनिया के मशहूर अर्थशास्त्रियों में मनमोहन सिंह

रिपोर्ट्स की मानें तो मनमोहन सिंह भारत ही नहीं दुनिया के मशहूर अर्थशास्त्रियों में गिने जाते थे. वो RBI के गवर्नर भी रहे थे. उनके आर्थिक अनुभव को देखते हुए उन्हें राजनीति में आने का आमंत्रण दिया गया था. इसके बाद 1991 में राजीव गांधी के असमय बम विस्फोट में निधन के बाद प्रधानमंत्री बने पीवी नरसिम्हाराव ने उन्हें अपना वित्त मंत्री नियुक्त किया था. इसके बाद मनमोहन सिंह साल 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे. वे बिना लोकसभा चुनाव जीते दो बार देश के प्रधानमंत्री बनने वाले पहले और इकलौत राजनेता हैं. इसके बाद भी वे राज्यसभा के जरिये कांग्रेस की राजनीति में अपनी पैठ बनाए हुए थे. उनका राज्यसभा सांसद के तौर पर कार्यकाल इसी साल पूरा हुआ है. मनमोहन सिंह भारतीय योजना आयोग के उपाध्यक्ष, प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं

लगातार खराब चल रहा था मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य

ऐसा नहीं कि अचानक उनकी तबियत बिगड़ी दरअसल मनमोहन सिंह का स्वास्थ्य लगातार खराब चल रहा था. उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. 1932 में पाकिस्तान में जन्मे मनमोहन सिंह को इससे पहले सबसे लंबे समय तक 2021 में अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था. 13 अक्टूबर, 2021 को बुखार की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती रहना पड़ा था. इस दौरान भी उनकी तबीयत बेहद खराब हो गई थी, लेकिन वे स्वस्थ होकर घर लौट गए थे. लेकिन 24 दिसंबर 2024 को वो स्वस्थ न हो सके और सबको अलविदा कह कर चले गए. जिसके बाद देश में शोक की लहर हैं तमाम दिग्गज नेताओं ने पूर्व PM के निधन पर श्रद्धांजलि दी हैं.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra