क्या सच में होगी शमी और सानिया मिर्जा की शादी, क्यों छिड़ी क्रिकेट जगत में चर्चा भारी, एक क्लिक में जानें सारा सच

उधर टीम इंडिया कंगारुओं के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच को लेकर रणनीति बना रही थी की इधर मोहम्मद शमी को लेकर ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हैरान कर दिया है. पहले BCCI ने शमी के लिए बुरी खबर सुनाई तो वहीं अब सानिया मिर्जा संग शादी की चर्चाओं ने सबका ध्यान खींचा है, जिसने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. रोहित भी देखते रह गए शमी की तस्वीरें ने न सिर्फ इंटरनेट का पारा चढाया बल्कि सानिया मिर्जा संग निकाह को लेकर भी तमाम चर्चाएं भी होने लगी हैं जिसने हसीन जहां को एक बहुत बड़ा झटका दिया है, हालांकि इस बारे में कितनी सच्चाई वो सब आपको बताते हैं लेकिन उससे पहले आपको बता दें शमी अब मैदान में जल्द वापसी नहीं कर पाएंगे, जिसके पीछे की बड़ी वजह है.

फिटनेस के कारण टीम इंडिया में शमी की वापसी मुश्किल

दरअसल शमी की टीम इंडिया में वापसी फिलहाल तो मुश्किल ही नजर आ रही है और विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने की संभावनाएं भी कम ही दिख रही हैं.BCCI ने बताया है कि एड़ी की चोट से जूझ रहे शमी सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में मेडिकल टीम के साथ अपनी फिटनेस पर काम कर रहे थे और इस चोट से पूरी तरह उबर गए थे. हालांकि पिछले कुछ दिनों में लगातार बॉलिंग करने के कारण उनके घुटने में सूजन आने लगी, जिसके चलते अब वो मैदान में गेम कुछ दिन तक नहीं खेल पाएंगे, बोर्ड ने बताया कि वर्कलोड बढ़ने के कारण ऐसा होना स्वाभाविक था. इतना ही नहीं इस इसका असर चैंपियंस ट्रॉफी में शमी के सेलेक्शन पर भी पड़ सकता है. टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलनी है और फिर चैंपियंस ट्रॉफी भी खेली जाएगी. पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में शमी के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए तो यही उममीद थी कि वो चैंपियंस ट्रॉफी में भी ऐसा कमाल दिखाएंगे लेकिन मौजूदा फिटनेस को देखते हुए तो उनकी टीम इंडिया में वापसी भी अब मुश्किल नजर आ रही है. जिसने फैंस को बड़ा झटका दिया है.

शमी और सानिया मिर्जा की तस्वीरों ने किया हैरान

हालांकि इस बीच शमी और सानिया मिर्जा की तस्वीरों ने सबको हैरान कर दिया है, दरअसल बीते दिनों सानिया मिर्जा का पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मालिक से तलाक हुआ था. वहीं, मोहम्मद शमी भी अपनी पत्नी हसीन जहां से तलाक मामले को लेकर चर्चा में रहते हैं. मगर इस बीच सोशल मीडिया पर एक अलग ही मामला सामने आया है. बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर सानिया मिर्जा और मोहम्मद शमी की एकसाथ तस्वीरें वायरल हो रही हैं. दावा किया जा रहा है कि दोनों दुबई में एक साथ हैं. Cricket.Guru नामक एक पेज ने दावा किया है कि मोहम्मद शमी और सानिया मिर्जा दुबई में एक साथ हैं और बीच पर घूम रहे हैं. दोनों की एक साथ तस्वीरें भी इसी पेज ने शेयर की हैं. इनमें सानिया और शमी को एक साथ दिखाया गया है. दोनों के फैन्स इन तस्वीरों को देख अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं, लेकिन फैक्ट चेक करने पर कुछ और ही मामला सामने आया है.

AI की मदद से बनाई गई तस्वीरें

बता दें कि ये तस्वीरें AI की मदद से बनाई गई हैं. इस बात की तस्दीक ऐसे होती है कि मोहम्मद शमी ने खुद एक दिन पहले नेट्स में बैटिंग करने का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. इस वीडियो को शेयर कर शमी ने बताया कि वो अभी NCA में प्रैक्टिस कर रहे हैं. बता दें कि NCA बेंगलुरु में है. इससे यह साबित होता है कि शमी दुबई नहीं भारत में हैं. बता दें इससे पहले भी शमी और सानिया का नाम एक साथ जोड़ा गया, लेकिन मामला तब अफवाह ही साबित हुआ था.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post