चाहते हैं साल भर मां लक्ष्मी की कृपा? तो नए साल के पहले दिन तुलसी के पास जरूर करें ये टोटका

जाते हुए साल का दुख और आते हुए साल की खुशी हर किसी को होती है. हर कोई चाहता है कि नया साल जिंदगी में सुख, समृद्धि और बरकत लेकर आए. अगर आप भी चाहते हैं कि नए साल में मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहे तो, आपको तुलसी से जुड़े ये टोटके जरूर आजमाने चाहिए.

 

नए साल की शुरुआत

साल 2024 खत्म होने में अब कुछ ही दिन बाकी है. कुछ दिनों में 2025 शुरू हो जाएगा. आता हुआ नया साल कई उम्मीदें और लेकर आता है.

मां लक्ष्मी की उपासना

ऐसा माना जाता है, कि नए साल के पहले दिन मां लक्ष्मी की उपासना जरूर करनी चाहिए. ये काफी शुभ माना जाता है.

मां तुलसी में निवास

तुलसी के पौधे में साक्षात श्री हरि विष्णु और मां लक्ष्मी का निवास होता है. हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा सबसे ज्यादा पवित्र होता है.

मान्यता

ऐसी मान्यता है कि, भगवान विष्णु का भोग तुलसी के पत्तों के बिना अधूरा रहता है. क्योंकि श्री हरि विष्णु को तुलसी अति प्रिय है.

नहीं आती दरिद्रता

ऐसी मान्यता है कि, जो लोग भी तुलसी की उपासना करते हैं, उनके घर आंगन में कभी भी दरिद्रता नहीं आती.

काम का टोटका

नए साल के पहले दिन तुलसी के पौधे में जल डालने से आप मालामाल हो सकते हैं. तुलसी को जल चढ़ाने से सारे पाप भी कट जाएंगे.

नकारात्मकता होगी दूर

अगर आप तुलसी में जल चढ़ाएंगे तो इससे घर की नकारात्मकता दूर हो जाएगी. और घर में सकारात्मकता बढ़ेगी.

ना करें ये गलती

तुलसी के पौधे में गलती से भी सूर्यास्त के बाद जल नहीं चढ़ाना चाहिए. सूर्योदय से पहले या साथ में जला अर्पित करना अच्छा माना जाता है.

इस मंत्र का करें जाप

ज्योतिष के अनुसार जब भी आप तुलसी के पौधे को जल चढ़ाएं तो उस समय ॐ सुभद्राय नमः का कम से कम 11 बार जाप जरूर करना चाहिए.

 

The Hindi Post
Author: The Hindi Post