इन लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए अरबी का सेवन, हो सकते हैं ये बड़े नुकसान

आलू के बाद अरबी ही एक ऐसा ऑप्शन है जिसे खाना सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. अरबी की सब्जी भी काफी ज्यादा टेस्टी बनती है. लेकिन कुछ लोगों को अरबी खाने से परहेज करना चाहिए. क्योंकि इसे खाने से उन्हें खतरनाक नुकसान झेलने पड़ सकते हैं.

अरबी

अरबी की सब्जी खाने में काफी ज्यादा टेस्टी होती है. जिसे लोग चाव से खाते हैं. यह हेल्थ के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है.

पोषक तत्व

इसमें प्रोटीन, फाइबर, पोटेशियम विटामिन ए, सी, आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स की मानें तो भले ही अरबी हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है लेकिन, कुछ लोगों के लिए अरबी खाना काफी नुकसानदायक हो सकता है.

प्रेग्नेंसी

अगर आप प्रेग्नेंट है या ब्रेस्टफीडिंग कराती हैं, तो आपको अरबी का सेवन एक्सपर्ट की सलाह पर ही करना चाहिए.

स्किन इन्फेक्शन

अरबी की जरूरत से ज्यादा सेवन करने से स्किन इन्फेक्शन जैसे जलन, खुजली और सूजन की समस्या हो सकती है. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है तो, आपको अरबी खाने से परहेज करना चाहिए.

एसिडिटी

अरबी में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है. जिससे पेट में ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

किडनी के मरीज

अगर कोई सिडनी की समस्या के परेशान है तो उसे अरबी खाने से पहले करना चाहिए. इसमें मौजूद ऑक्सालिक एसिड किडनी को नुकसान पहुंचा सकता है.

डायबिटीज के मरीज

डायबिटीज के मरीजों के लिए अरबी का सेवन करना फायदेमंद होता है. लेकिन खून में शुगर लेवल की कमी को तो अरबी का सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए. ये खतरनाक हो सकता है.

इस बात का रखें ध्यान

अरबी की सब्जी बनाने से पहले उसे अच्छे तरीके से धोकर और छील लें. आप चाहें तो इसे काटते समय अपने हाथों में सरसों का तेल लगा सकते हैं. इससे खुजली नहीं होगी.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post