कौन चोरी छुपे पढ़ रहा है आपके व्हाट्सएप मैसेज? जानिए यहां

व्हाट्सएप तो आज कर हर कोई चलाता है. शायद ही कोई ऐसा हो जो व्हाट्सएप से दूर हो. व्हाट्सएप पर लोग न सिर्फ वीडियो शेयर करते हैं बल्कि मैसेज से बातें भी करते हैं. लेकिन क्या हो जब आपका व्हाट्सएप सुरक्षित ही ना हो. और कोई आपके मैसेज को चोरी छुपे पढ़ रहा हो. तो आप क्या करेंगे?

व्हाट्सएप

व्हाट्सएप दुनिया भर में सबसे ज्यादा पॉपुलर है. इंस्टेंट मैसेजिंग की वजह से ये सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है. इस प्लेटफार्म पर आप मैसेजिंग के अलावा वीडियो कॉल और काफी कुछ कर सकते हैं.

कोई पढ़ रहा है आपके मैसेज

कई लोगों ऐसा कई बार महसूस होता है कि उनका व्हाट्सएप अकाउंट उनके अलावा कोई और चला रहा है. अगर आपको भी ऐसा लगता है तो आप आसानी से इसे चेक कर सकते हैं.

इस तरह करें चेक

अगर आपको भी अपने व्हाट्सएप मैसेज पहले से रेड मिलते हैं, जिन्हें अपने रीड ही नहीं किया होता है. तो समझ जाइए कि आपके अकाउंट का एक्सेस किसी और के पास भी है.

रिमूव ऑप्शन

आप काफी आसानी से पता कर सकते हैं कि आपके अकाउंट का एक्सेस किसके पास है. साथ ही आप उसे रिमूव भी कर सकते हैं.

काम का है फीचर

आपको व्हाट्सएप के लिंक्ड डिवाइसेस फीचर का इस्तेमाल करना होगा. इस फीचर की मदद से आप कई डिवाइस में एक ही व्हाट्सएप अकाउंट इस्तेमाल कर सकते हैं.

पहला स्टेप

इस फीचर की मदद से कई लोग आपका अकाउंट अपने पास एक्सेस कर सकते हैं. इसे चेक करने के लिए आपको सबसे पहले अपना व्हाट्सएप खोलना होगा.

दूसरा स्टेप

इसके बाद आपको टॉप राइट में तीन डॉट पर क्लिक करना होगा. इसके बाद आपको कई सारे ऑप्शंस दिखेंगे.

तीसरा स्टेप

यहां आपको लिंक्ड डिवाइसेस का ऑप्शन मिलेगा. इसे क्लिक करके आप उन सभी डिवाइसेस को देख सकते हैं. जहां पर आपका अकाउंट लिंक है.

चौथा स्टेप

अगर आपने अपनी मर्जी से किसी डिवाइस पर लिंक नहीं किया है, तो इस ऑप्शन से आप रिमूव भी कर सकते हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post