दूसरे विनोद कांबली बन गए पृथ्वी शॉ, इस वजह से नहीं मिल रहा मौका

सैय्यद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ मुंबई की टीम की तरफ से खेलते हुए नजर आए थे. कई मैचों में बेहतर प्रदर्शन भी किया था. इस बार मुंबई ने खिताब भी जीता था. उसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि शायद पृथ्वी शॉ को टीम इंडिया में मौका मिल जाएगा. शायद पृथ्वी शॉ को किस्मत दोबारा से पटरी पर आ जाएगी लेकिन हुआ बिल्कुल अलग पृथ्वी शॉ को मौका देने की बजाय उन्हें विजय हजारे की टीम में मौका नहीं मिला. अब जैसे ही पृथ्वी शॉ बाहर हुए. सवाल खड़ा होने लगा कि क्या पृथ्वी शॉ का करियर खत्म हो गया. क्या पृथ्वी शॉ को अब कभी मौका नहीं मिलेगा. सवाल ये भी है कि आखिर पृथ्वी शॉ के साथ ऐसा क्या हो गया है कि उनका करियर विनोद काबंली की तरह से बनता जा रहा है.

करियर की गलतियां पृथ्वी पर पड़ी भारी

क्या पृथ्वी शॉ दूसरे विनोद कांबली बन गए हैं. जिनके अंदर टैलेंट तो बहुत था लेकिन वो उस टैलेंट को सही तरह से इस्तेमाल नहीं कर सके. अब पृथ्वी शॉ को मौका ना मिलने को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. जिसके बाद साफ है कि पृथ्वी शॉ को कब तक मौका नहीं मिलेगा. तो चलिए पृथ्वी शॉ को लेकर आई इस बड़ी अपडेट को जानने से पहले ये जान लीजिए कि पृथ्वी ने अपने करियर में कौन कौन सी गलतियों की. जो अब उनके ऊपर भारी पड़ गई और विनोद कांबली और पृथ्वी शॉ में कौन सी समानताएं हैं.

टैलेंट होने के बाद भी कांबली और पृथ्वी फेल

इन दोनों खिलाड़ियों में पहली समानता ये है कि दोनों खिलाड़ियों ने अपने करियर की शुरुआत बहुत कम उम्र में कर ली थी. मतलब साफ है कि दोनों में टैलेंट कूट-कूट कर भरा हुआ था. दूसरी समानता ये है कि दोनों अटैकिंग खिलाड़ी रहे हैं. उस दौर में विनोद कांबली ने शेन वॉर्न जैसे गेंदबाज के ओवर में 20 से ज्यादा रन कूट डाले थे. तो पृथ्वी शॉ को भी सचिन और सहवाग का कॉकटेल माना जाता था. टीम इंडिया में आते ही दोनों ने तूफान मचा दिया था लेकिन अब सवाल खड़ा होता है कि इतना टैलेंट होते हुए भी दोनों फेल कैसे हो गए. तो उसके पीछे की वजह है दोनों की लापरवाही.

दौलत और शोहरत मिलने से भटके कांबली और शॉ

पहले दौलत और शोहरत मिलने के बाद कांबली क्रिकेट से भटक गए और शराब और अय्याशी में लग गए थे. तो इधर पृथ्वी ने भी वो ही रास्ता पकड़ लिया था. पहले कांबली के भी शराब पीकर झगड़े के कई किस्से सामने आए थे. तो अब पृथ्वी शॉ के भी इस तरह के कई मामले सामने आ चुके हैं और बड़ी बात ये है कि इस तरह के कामों के चलते दोनों ही खिलाड़ियों का करियर बहुत कम उम्र में खत्म हो गया. कांबली को 28 साल की उम्र के बाद कोई मौका नहीं मिला. तो पृथ्वी भी कम उम्र में हर जगह से बाहर होते जा रहे हैं. अब पृथ्वी जब हर जगह से बाहर हो चुके हैं. तो उनको मौका ना देने की वजह सामने आई है.

पृथ्वी शॉ के साथ फिटनेस की समस्या- एमसीए

दरअसल पृथ्वी को बाहर करके मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि पृथ्वी शॉ को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए क्यों नहीं चुना गया. एमसीए के सूत्रों ने कहा कि पृथ्वी शॉ के साथ फिटनेस की समस्या रही है. इसके अलावा उन्होंने अपने प्रदर्शन से निराश किया है. इस खिलाड़ी को अपने फिटनेस पर काम करना चाहिए. साथ ही क्रिकेट मैदान पर बेहतर प्रदर्शन करना होगा. विजय हजारे ट्रॉफी के लिए नजरअंदाज किए जाने के बाद पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई थी. जिसमें उन्होंने अपने आंकड़े बताए थे. हालांकि, पिछले दिनों सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ मुंबई का हिस्सा थे और कोई बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए थे.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post