गावस्कर ने दे दिया ऐसा बयान, रोहित शर्मा हो गए परेशान, टीम इंडिया में खलबली

रवि अश्विन ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट के बाद रवि अश्विन ने अपने रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया लेकिन एक तरफ अश्विन ने संन्यास लिया. तो दूसरी तरफ टीम इंडिया में खलबली मच गई. अश्विन के संन्यास के बाद सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर एक ऐसी बात बोल दी है. जिसने टीम इंडिया में खलबली मचा दी है. गावस्कर ने रोहित शर्मा का वो राज बता दिया है. जिसे कोई नहीं जानता. गावस्कर के इस बयान के बाद बीसीसीआई भी बड़ी तैयारी में जुट गई है. खबर है कि गावस्कर के इस बयान के बाद रोहित शर्मा का करियर अब खत्म हो गया है. जिसके बाद टीम इंडिया का माहौल इस वक्त गर्म हो गया है. अब गावस्कर ने ऐसा क्या कहा. चलिए फटाफट आपको बता देते हैं लेकिन पहले ये जान लीजिए कि अश्विन के संन्यास के बाद इस वक्त टीम इंडिया में क्या चल रहा है.

अश्विन के जाने के बाद टीम का माहौल निराशाजनक

दरअसल खबर है कि अश्विन संन्यास के बाद अब अपने घर वापस लौट चुके हैं लेकिन अश्विन के इस तरह बीच सीरीज वापस जाने से टीम इंडिया का माहौल बेहद निराशाजनक वाला बना हुआ है. एक तो खराब प्रदर्शन और दूसरा अश्विन के रिटायरमेंट की वजह से खिलाड़ी किसी से बात नहीं कर रहे हैं. तो वहीं कोच गंभीर और कप्तान रोहित भी अश्विन के इस हैरान करने वाले फैसले से निराश हैं. कुल मिलाकर खबर है कि टीम का माहौल ठीक नहीं है. खबर है कि अश्विन टीम इंडिया के एक फैसले से निराश थे. जिसके चलते उन्होंने ये बड़ा कदम उठाया था लेकिन जैसे ही अश्विन संन्यास लेते हैं. इसी माहौल के बीच गावस्कर का एक बयान कप्तान रोहित शर्मा को लेकर आता है और जैसे ही ये बयान आता है. टीम इंडिया में खलबली मचा देता है.

रोहित की कप्तानी और खेल पर खड़े हो रहे सवाल

दरअसल इस वक्त रोहित शर्मा की कप्तानी और उनके खेल पर लगातार सवाल खड़े हो रहे हैं. फैन्स लगातार रोहित शर्मा को संन्यास लेने की सलाह दे रहे हैं. रोहित शर्मा से कप्तानी छोड़ने की बात कही जा रही है. ऐसे में अश्विन के अचानक संन्यास के बाद गावस्कर ने रोहित शर्मा को लेकर एक बड़ी बात बोलकर खलबली मचा दी है. पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बाद रोहित शर्मा कप्तानी को अलविदा कह सकते हैं.

गावस्कर ने रोहित को लेकर दिया ये बड़ा बयान

सुनील गावस्कर ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले मैचों में रोहित शर्मा जरूर खेलना चाहेंगे. यह बात निश्चित है लेकिन इसके बाद वह निश्चित तौर पर कप्तानी छोड़ देंगे. उन्होंने कहा कि अगर रोहित शर्मा बतौर बल्लेबाज फ्लॉप रहते हैं तो वह जरूर कप्तानी छोड़ देंगे, लेकिन मैं आश्वस्त हूं कि रोहित शर्मा बड़ा फैसला जरूर लेंगे. पूर्व भारतीय ओपनर का मानना है कि अगर रोहित शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहता है. तो उन्हें जरूर ये फैसला लेना चाहिए. इसके बाद हेड कोच गौतम गंभीर और आगामी कप्तान जसप्रीत बुमराह फैसला लेंगे कि रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन में होना चाहिए या नहीं?

रन ना बना सके तो रोहित खुद छोड़ देंगे कप्तानी- गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित शर्मा बहुत ईमानदार क्रिकेटर हैं, वह टीम पर बोझ नहीं बनना चाहेंगे. वह एक ऐसे क्रिकेटर हैं. जो भारतीय क्रिकेट की बहुत परवाह करते हैं. इसलिए अगर वह अगले कुछ मैचों में रन नहीं बनाते हैं, तो मुझे लगता है कि वह खुद ही कप्तानी छोड़ देंगे. गावस्कर के इस बायन के बाद टीम इंडिया में खलबली मची हुई है कि क्या इस सीरीज में एक के बाद एक कई खिलाड़ी संन्यास का ऐलान करने वाले हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post