जी हां. कमाल हो गया है. बुमराह और आकाशदीप ने ऐसा कारनामा कर दिखाया है. जिसे 21वीं सदी में आज तक कोई नहीं कर पाया है. गाबा टेस्ट में जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की जोड़ी ने बैटिंग में जो कमाल किया वो लंबे समय तक याद रखा जाएगा. इन दोनों की बैटिंग क्रिकेट इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गई है.
इन दोनों ने वो कारनामा किया है जो 21वीं सदी में इससे पहले कोई नहीं कर सका है. बड़े-बड़े खिलाड़ी आए लेकिन ये वाला कारनामा कोई नहीं कर सका. केवल 39 रनों की पार्टनरशिप में इन दोनों ने वो कारनामा कर दिखाया जिसके बारे में आप लोग सोच भी नहीं सकते. बुमराह और आकाशदीप ने चौथे दिन स्टंप्स होने तक 10वें विकेट के लिए 54 गेंदों पर 39* रनों की साझेदारी की थी. इन 39 रनों ने कंगारूओं के माथे पर वो कलंक लगा दिया है. जिसे कंगारू अब कभी साफ नहीं कर पाएंगे. तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर पूरी खबर है क्या?
एक बार फिर गाबा मैदान में टीम इंडिया का कारनामा
दरअसल पिछले कुछ वक्त से ऐसा लग रहा है. जैसे गाबा का मैदान ऑस्ट्रेलिया का नहीं बल्कि भारत का मैदान हो गया है. पिछली बार जब टीम इंडिया गाबा में आई थी. तब टीम इंडिया ने इसी मैदान पर कंगारूओं को हराकर सीरीज पर कब्जा किया था. और अब एक बार फिर से इसी ऐतिहासिक मैदान पर टीम इंडिया ने ऐसा कारनामा कर दिया है. जिसे कंगारू टीम कभी नहीं भूल पाएगी. अब हम आपको इस कारनामे के बारे में बताएं. उससे पहले ये जान लीजिए कि इस मैदान पर 10 वें विकेट के लिए भारत के कौन से खिलाड़ी ने कितनी बड़ी साझेदारी की थी.
साल 1991 में हुई थी 10वें विकेट के लिए इतनी बड़ी साझेदारी
दरअसल इससे पहले गाबा टेस्ट में भारत के लिए 10वें विकेट की सबसे बड़ी साझेदारी 1991 में हुई थी, जो मनोज प्रभाकर और जवागल श्रीनाथ ने की थी. अब जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप ने 39 रनों की साझेदारी करके उनके रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है. इन दोनों ने केवल रिकॉर्ड ही नहीं बनाया. बल्कि जसप्रीत बुमराह और आकाशदीप की शानदार साझेदारी ने टीम को फॉलोआन से भी बचा लिया है. गाबा टेस्ट का चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 9 विकेट के नुकसान पर 252 रन बना लिए हैं.
बुमराह और आकाश ने कंगारुओं को चटाई धूल
बुमराह और आकाश दीप की जोड़ी क्रीज पर जमी रही. आकाश दीप 31 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 27 रन बनाकर नाबाद लौटे. वहीं बुमराह 10 रन बनाकर नाबाद हैं. अब भारतीय टीम 193 रनों से पीछे है. इस बात की पूरी संभावना है कि ये मैच ड्रॉ हो सकता है.अब देखना दिलचस्प होगा कि पांचवें दिन मुकाबले का क्या नतीजा निकलता है. लेकिन जिस अंदाज में इन दोनों ने खेल दिखाया है. जिस तरह से ये दोनों खेले हैं. उसकी इस वक्त जमकर तारीफ हो रही है और फैन्स का कहना है कि इन दोनों से बल्लेबाजों को सीखना चाहिए कि विरोधियों को आखिर धूल चटाते कैसे हैं.