फिर डूबी टीम इंडिया की लुटिया, विराट, यशस्वी से लेकर गिल को लगा ‘करंट’, मंडराया हार का खतरा, अगर हारी तो होगा तगड़ा नुकसान !

टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने एक बार फिर से निराश किया, जिसका नतीजा ये हुआ कि ऑस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में टीम ने महज 22 रन के स्कोर अपने टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को खो दिया

इधर युवा खिलाड़ी बल्ला तोड़ खेल दिखा कर सबको हैरान कर रहे थे कि उधर टीम इंडिया के सीनियर खिलाडि़यों ने फिर एक बार नाक कटा रख दी है जिसके बाद हंगामा खड़ा हो गया है, कोहली के तो बल्ले में ऐसा जंग लगा है जिसने अनुष्का के माथे पर भी चिंता की लकीरें खींच दी है. ये सुनकर चौंकने की बात नहीं बिल्कुल सच है क्योंकि टीम इंडिया का हाल फिर एक बार गाबा में बेहाल हो गया है, जहां एक ओर कंगारु खिलाड़ियों ने अपनी धाकड़ बल्लेबाजी दिखाई तो वहीं दूसरी ओर भारत के बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप साबित होते दिखे. तीसरे दिन के खेल में तो टीम इंडिया के साथ बहुत बड़ा खेला हो गया. तीसरे टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के टॉप ऑर्डर ने एक बार फिर से निराश किया, जिसका नतीजा ये हुआ कि ऑस्ट्रेलिया के 445 रन के जवाब में टीम ने महज 22 रन के स्कोर अपने टॉप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों को खो दिया. यशस्वी जायसवाल 4 रन, शुभमन गिल 1 रन और विराट कोहली 3 रन बनाकर आउट हो गए. जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है.

बल्लेबाजों ने फिर किया निराश

दरअसल बल्लेबाजों की खराब बैटिंग का सिलसिला गाबा की पहली पारी में भी जारी रहा. इस दौरान टॉप ऑर्डर के 3 बल्लेबाज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस पारी में जायसवाल, गिल और कोहली से खराब शॉट देखने को मिले. शॉट लेग पर फील्डर मौजूद होने के बावजूद जायसवाल ने मिचेल स्टार्क के खिलाफ पारी की दूसरी ही गेंद पर फ्लिक शॉट खेला और कैच आउट हो गए. वहीं कोहली ने एक बार फिर ऑफ साइड की गेंद को छेड़ा और कैच थमा बैठे. गिल भी ऑफ साइड की गेंद पर ड्राइव करते हुए स्लिप में आउट हुए जिसके बाद सोशल मीडिया पर भी फिर से टीम इंडिया के बल्लेबाजों पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि भारत के गेंदबाज कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं.

बुमराह ने तोड़ी कंगारुओं की कमर

इसी मैच में टीम इंडिया के बब्बर शेर यानी जसप्रीत बुमराह ने अकेले ही कंगारु बल्लेबाजों की कमर तोड़कर रख दी, बुमराह ने पहली पारी के दौरान 6 ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में विकेटों का तूफानी ‘अर्धशतक’ पूरा किया. कंगारु टीम की धरती पर महज 10 टेस्ट मैचों में अब उनके नाम 50 विकेट हो गए हैं. कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले वो सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं. जिसने एक ओर जहां फैंस को खुशी दी तो वहीं बल्लेबाजों के चलते टीम इंडिया पर हार का खतरा मंडराने लगा है, इतना ही नहीं अब तो WTC के फाइनल को लेकर भी लड़ाई दिलचस्प हो गई हैं

गाबा में हारते ही बदल जाएंगे समीकरण !

दरअसल एडिलेड के बाद गाबा में भी टीम इंडिया पर हार के बादल मंडरा रहे हैं. यदि गाबा में टीम इंडिया की हार होती है तो उसके WTC फाइनल 2025 खेलने की उम्मीदों को भी तगड़ा झटका लगेगा, रिपोर्ट्स की मानें तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल की रेस में साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, भारत और ऑस्ट्रेलिया ही बनी हुई है. फिलहाल साउथ अफ्रीका 63.33 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप पर है. ऑस्ट्रेलिया 60.71 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और टीम इंडिया 57.29 फीसदी अंकों के साथ नंबर तीन पर है. यदि टीम इंडिया गाबा टेस्ट हारती है तो वो नंबर तीन पर ही बनी रहेगी लेकिन उसके पॉइंट्स कम हो जाएंगे. अगर टीम इंडिया बिना किसी डिपेंड हुए WTC फाइनल 2025 में सीधेफाइनल में प्रवेश करना चाहती है तो उसे गाबा टेस्ट को जीतना ही होगा इसके बाद सीरीज के बचे हुए दो मैचों में भी जीत दर्ज करनी होगी.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post