Allu Arjun ही नहीं ये दिग्गज स्टार्स भी पहुंच चुके हैं थाने, कइयों ने तो जेल में काटी हैं सर्द रातें, पढ़ें इस रिपोर्ट में

भगदड़ मामले में पुलिस ने एक्टर अल्लू अर्जुन को अरेस्ट किया था. जिसके बाद कोर्ट ने अल्लू को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए थे. जिसके बाद हाइकोर्ट ने अल्लू को अंतरिम जमानत दे दी है. लेकिन ऐसा नहीं है कि अल्लू अर्जुन को ही थाने पहुंचना पड़ा हो. इससे पहले भी कई एक्टर जेल की हवा खा चुके हैं.

अल्लू अर्जुन को लगा बड़ा झटका

पुष्पा भाऊ यानी कि अल्लू अर्जुन अपनी फिल्म ‘पुष्पा 2’ के सक्सेस को एंजॉय कर ही रहे थे. तभी उनको एक बड़ा झटका लगा है. हैदराबाद में 4 दिसंबर को उनकी फिल्म के प्रीमियर के दौरान सिनेमा हॉल में भगदड़ मच गई थी. वहीं इस भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई थी. इसी मामले में हैदराबाद पुलिस ने अल्लू अर्जुन को अरेस्ट कर कोर्ट में पेश किया है. जिसके बाद कोर्ट ने अल्लू अर्जुन को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का फैसला सुनाया था. लेकिन हाइकोर्ट ने पुष्पा भाऊ को अंतरिम जमानत दे दी है. ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि किसी फिल्मी सितारे के कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़े हो. पहले भी ऐसा कई बार हुआ है. जब फिल्मी सितारों को जेल की रोटी खानी पड़ी है. आइए जानते है कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने जेल की रोटियां खाई है.

रिया चक्रवर्ती

बॉलीवुड के उभरते हुए सितारे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की मिस्ट्री अभीतक नहीं सुलझी है. सुशांत का शव उनके ही फ्लैट पर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला था. वहीं इस मामले में पुलिस ने साल 2020 में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था. नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो NCB ने ड्रग मामले पर पहले तो रिया से पूछताछ की थी लेकिन शक होने के बाद रिया को अरेस्ट कर लिया गया था. गिरफ्तारी के बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने रिया को जमानत दे दी थी लेकिन आज भी सुशांत की मौत के मामला एक राज बना हुआ है.

संजय दत्त

1993 के मुंबई बम धमाकों में अभिनेता संजय दत्त का नाम सामने आया था. संजय दत्त को भी पुलिसे ने गिरफ्तार किया था. उनको आर्म्स एक्ट का दोषी पाया गया था.संजय दत्त के घर से पुलिस को AK 47 खतरनाक बंदूक बरामद हुई थी.कोर्ट ने संजय दत्त को 5 साल की सजा सुनाई थी. जिसके बाद जेल में उनके अच्छे आचरण को देखते हुए फरवरी 2016 में उनको जेल से रिहा कर दिया गया था.

सलमान खान

बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान उनके ऊपर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगा था. ग्रामीणों की शिकायत के बाद पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया था जिसके बाद कोर्ट ने उनको जमानत दे दी थी.

आदित्य पंचोली

अभिनेता आदित्य पंचोली को एक होटल में कर्मचारी को धमकाने के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया था. जिसके बाद कोर्ट ने उनको गिरफ्तार कर लिया था.लेकिन साल 2005 में पड़ोसी से हुए झगड़े में उनको एक साल की सजा सुनाई गई थी.

शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान को भी पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है उनके ऊपर पत्रकार को धमकाने का आरोप लगा था.जिसके बाद उनको जेल जाना पड़ा था. इस बात का खुलासा खुद शाहरुख खान ने किया था.

राज कुंद्रा

अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और एक्टर-बिजनेसमैन राज कुंद्रा को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने के आरोप में अरेस्ट किया था.इस कांड में पुलिस ने उनके प्रोडक्शन हाउस में काम करने वाले कई कर्मचारियों को भी अरेस्ट किया है. साथ ही राज कुंद्रा के ऊपर आईपीएल में मैंच फिक्सिंग के भी आरोप लगे थे .

The Hindi Post
Author: The Hindi Post