वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक घर में सभी चीजों का रख रखाव होना चाहिए. कहते हैं, ऐसा करने से बड़े से बड़े वास्तु दोष से छुटकारा पाया जा सकता है. इतना ही नहीं वास्तु में घर की चाबियों को सही जगह पर रखने का भी नियम निर्धारित किया गया है.
वास्तु शास्त्र
वास्तु शास्त्र में घर में बड़ी से लेकर छोटी चीज तक को रखने का नियम तय किया गया. इसके अनुसार चीजों का रखरखाव करने से वास्तु दोष से बचा जा सकता है.
चाबियां
चाबी घर की हो या किसी वाहन की. अगर आप भी इन्हें घर के किसी भी कोने में रख देते हैं, तो इससे आपकी लाइफ में काफी परेशानी आ सकती है.
सही जगह
अगर आप भी चाबियां कहीं भी सुधार उधर रख देते हैं, तो आज हम आपको इन्हें सही जगह रखने के बारे में बताएंगे.
पूजा घर
वास्तु शास्त्र के अनुसार चाबियां कहीं की भी क्यों ना हों, उन्हें कभी भी पूजा घर या पूजा के स्थान पर नहीं रखना चाहिए.
वजह
चाबियों का इस्तेमाल खूब होता है, इन्हें साफ भी नहीं किया जाता. इन्हें पवित्र जगह पर रखने से दोष लगता है.
किचन
किचन में घर या वाहन किसी भी जगह की चाबियों को नहीं रखना चाहिए.
ये दिशा सबसे सही
चाबियों का खूब इस्तेमाल किया जाता है. जिस वजह से उन्हें घर की उत्तर पश्चिम दिशा में रखना बेहद शुभ माना जाता है.
तिजोरी की चाबी
वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर की तिजोरी की चाबी को दक्षिण पश्चिम दिशा में रखें. ये दिशा शुभ मानी जाती है.
इस जगह रखें चाबियां
घर की लॉबी में आप किसी भी तरह की चाबी को रख सकते हैं. वास्तु के अनुसार लॉबी की पश्चिम दिशा चाबियां रखने के लिए निर्धारित की गई है.