घर पर बनाएं टेस्टी रेस्टोरेंट जैसा पालक कोफ्ता, चाटते रह जाएंगे उंगलियां

अक्सर अपने पार्टी या रेस्टोरेंट में पालक कोफ्ते तो जरूर खाए होंगे. लेकिन क्या कभी इन कोफ्तों को घर पर बनाने का ट्राई किया है? अगर नहीं तो आज हम आपको ऐसे टेस्टी और चटपटे पालक के कोफ्ते बनाने की रेसिपी बताएंगे, जिन्हें खाकर आप अपनी उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

पालक के कोफ्ते

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में हर तरफ हरि सब्जियां मिलनी शुरू हो जाती हैं. ऐसे में पालक सब ज्यादा पसंद की जाती है. जिसकी कई तरह की डिशेज तैयार की जाती हैं. जिनमें से एक है पालक के कोफ्ते.

क्या चाहिए सामग्री

पालक के कोफ्ते बनाने के लिए हमें पालक, नमक, तेल, जीरा, तेजपत्ता, डाल चीनी, बड़ी इलायची, लौंग, सूखी लाल मिर्च, प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन, हल्दी, धनिया और गरम मसाले की जरूरत होगी.

पहला स्टेप

सबसे पहले पालक को धोकर उसे बारीक काट लें. फिर उसमें थोड़ा सा नमक मिला लें.

दूसरा स्टेप

अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करके उसमें जीरा, तेज पत्ता, दालचीनी, बड़ी इलायची और लौंग को डालकर अच्छे से भून लें.

तीसरा स्टेप

अब इसमें प्याज और सूखा लाल मिर्च डालकर सुनहरा होने तक भून लें. फिर इसमें टमाटर डालकर अच्छे से भून लें.

चौथा स्टेप

अब पालक को अच्छे से निचोड़कर उसमें सभी मसाले डालकर उसमें बेसन और अजवाइन डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.

पांचवा स्टेप

अब हल्के हाथों से इसे गोल शेप में करके भाप में पका लें. फिर तैयार ग्रेवी में इसे मिलाकर अच्छे से पका लें.

छठा स्टेप

तैयार पालक के कोफ्ते को चावल, रोटी या पराठे के साथ गरमा गर्म सर्व करें. इसके टेस्टी स्वाद के आप भी दीवाने हो जाएंगे.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post