Samay Raina के शो में प्रियंका हलदर संग ‘गंदी बात’, करोड़ों हिंदुस्तानियों का फूटा भयंकर गुस्सा, Ekta Kapoor से है ये कनेक्शन !

Samay Raina के पॉपुलर यूट्यूब शो India’s Got Latent में एक युवक ने अपना टैलेंट दिखाने के लिए महिला की ड्रेस काटी है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हो गया है

आज किसकी चाहत नहीं होती है फेमस होना. हर कोई चाहता है कि लोग उसे जानें. मगर पब्लिसिटी के लिए स्टेज पर अपनी ड्रेस कटवाना काफी अजीब है. दरअसल ऐसा ही कुछ हुआ है समय रैना के पॉपुलर यूट्यूब शो India’s Got Latent में. जहां पर एक महिला अपने दोस्त के साथ स्टेज पर आती है और अपना टैलेंट दिखाने के लिए युवक महिला की ड्रेस काटना शुरू कर देता है. इस एक्ट के बाद जहां एक ओर महिला की जमकर आलोचना की जा रही है. वहीं शो के जजेस को भी लोगों ने नहीं बख्शा है. इस आलोचना का सामना उन्हें भी करना पड़ रहा है. तो आइये जान लेते है कि कौन है ये महिला.

पति से धोखा करने लगाया यूजर्स ने आरोप

दरअसल पॉपुलर यूट्यूब शो India’s Got Latent में प्रियंका हल्दर और उनके दोस्त आदिल मोहम्मद पहुंचे. जहां प्रियंका ने एक मॉडल के रूप में इस शो में भाग लिया. वहीं प्रियंका के दोस्त जो एक ‘कॉस्ट्यूम कटर’ हैं. जिसने LIVE शो में प्रियंका की लाल बॉडीकॉन ड्रेस को कट-आउट ड्रेस में बदलया. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. इस एक्ट के जजेस भारती सिंह, उनके पति हर्ष लिम्बाचिया और सिंगर टोनी कक्कड़ के सामने प्रियंका ने कई खुलासे किए. शो के दौरान प्रियंका ने जजेस को बताया कि वो शादीशुदा हैं और उनका एक 15 साल का बेटा भी है. जिसे प्रियंका ने 18 साल की उम्र में जन्म दिया. प्रियंका ने ये भी बताया कि वो बंगाल से हैं और वहां कम उम्र में शादी हो जाती है तो उनका भी बाल विवाह हुआ था और उनके पति फिलहाल नागपुर रहते हैं. इस खुलासे के बाद प्रियंका को सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. कई लोगों ने उन्हें अपने पति के साथ धोखा देने का आरोप तक लगा दिया है. जबकि कुछ लोगों ने उनके इस एक्ट को लेकर जमकर प्रियंका को ट्रोल किया और ‘सलट-शेमिंग’ की.

दोस्त से कटवाई शो में LIVE ड्रेस कट

इसके अलावा सबसे शॉकिंग बात तो ये थी कि प्रियंका हलदर के पति को उनके इस शो में आने के बारे में कोई खबर ही नहीं थी, कि वो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ के स्टेज पर दोस्त से अपनी ड्रेस कटवा रही हैं. ये सब सुनकर अब लोग उन पर पति को धोखा देने के आरोप लगाते हुए जमकर ट्रोल कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर प्रियंका हलदर पर ढेरों मीम्स बनाए जा रहे हैं.

एडल्ट वेब सीरीज़ गंदी बात में कर चुकी हैं काम

प्रियंका हलदर के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 12.8K फॉलोअर्स हैं और समय रैना के इंडियाज गॉट लैटेंट एपिसोड 11 में आने के बाद अब उनकी फैन फ़ॉलोइंग और बढ़ गई है. प्रियंका हलदर बंगाल की 33 साल की एक्ट्रेस हैं. जो अब मुंबई में रहती हैं. उन्होंने कम उम्र में शादी करने से पहले 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की है. प्रियंका ने एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस ऑल्ट बालाजी की एडल्ट वेब सीरीज़ गंदी बात और शेमारू टीवी पर क्राइम-बेस्ड शो क्राइम वर्ल्ड में भी अभिनय किया है. उन्होंने अनूप सोनी द्वारा होस्ट किए जाने वाले क्राइम बेस्ड शो क्राइम पेट्रोल डायल 100 में भी अपनी भूमिका निभाई है. बता दें हाल फिलहाल प्रियंका हलदर ‘उठा पटक’ के चौथे सीजन की शूटिंग में व्यस्त हैं. जो कि ऑल्ट बालाजी का ही एक शो है.

यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा 11वां एपिसोड

फिलहाल समय रैना के शो India’s Got Latent का 11वां एपिसोड यूट्यूब पर नंबर 1 ट्रेंड कर रहा है. इस एपिसोड के दो विजेता रहे- एक अनमोल शर्मा, जिन्होंने शानदार बैली डांस परफॉर्मेंस दी और दूसरे कुशल भानुशाली, जो एक दृष्टिहीन स्टैंड-अप कॉमेडियन हैं. प्रियंका हल्दर का ये एक्ट भले ही शो का एक मजेदार हिस्सा रहा हो लेकिन इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जो आलोचनाएं मिल रही हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post