पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई ने तोड़े रिश्ते, शालिग्राम का विवादों से रहा है पुराना नाता

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम का उनसे रिश्ता तोड़ना देश में चर्चा का विषय बन गया है. शालिग्राम ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए इसकी जानकारी दी है. वीडियो में वह साफ कहते सुने जा सकते हैं कि वह आप अपने बड़े भाई धीरेंद्र शास्त्री से किसी भी तरह का कोई भी संबंध नहीं रखना चाहते हैं.

भाई की वजह से चर्चा में आए बाबा बागेश्वर

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री यूं तो किसी के परिचय के मोहताज नहीं है. भारत में ही क्या पूरी दुनिया में धीरेंद्र शास्त्री सनातन धर्म का प्रचार का डंका बज रहे हैं लेकिन धीरेंद्र शास्त्री इस बार सुर्खियों में है. इसकी वजह बिल्कुल ही अलग है. खबर सामने आई है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम ने उनसे अपने सारे रिश्ते खत्म कर लिए हैं. यूं कहें तो बाबा बागेश्वर का अब अपने छोटे भाई से किसी भी तरह का कोई रिश्ता नहीं है.

शालिग्राम ने वीडियो जारी कर दी जानकारी

शालिग्राम ने वीडियो के जरिए देश को बताया है कि उनका अब बाबा बागेश्वर से किसी भी तरह का कोई नाता नहीं है. वह अपने सारे रिश्ते धीरेंद्र शास्त्री से खत्म कर रहे हैं. जिसके लिए उन्होंने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में लिखित रूप से एक अर्जी दाखिल की है.

विवादों से हैं शालीग्राम का पुराना नाता

बाबा बागेश्वर के छोटे भाई शालिग्राम के ऊपर कई मुकदमे दर्ज हैं. उनके ऊपर गुंडागर्दी करने के मामले कोर्ट में विचाराधीन हैं. शालिग्राम के वायरल वीडियो में साफ सुना जाता जा सकता है कि उन्होंने कहा है कि उनके ऐसे कामों से बागेश्वर धाम और पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का नाम धूमिल हो रहा है. जिसके चलते उन्होंने यह फैसला लिया है और वह बाबा से सारे रिश्ते खत्म कर रहे हैं.

कोर्ट के चक्कर लगा चुका है शालिग्राम

शालिग्राम के ऊपर टोल कर्मियों से मारपीट करने साथ ही तमंचा लहराने और अपने दोस्त के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट करने जैसे कई संगीन आरोप लगे हैं. जिसके चलते शालिग्राम को कई बार कोर्ट के चक्कर काटते देखा गया है. शालिग्राम का विवादों से अक्सर नाता रहा है. शालिग्राम का बाबा से रिश्ता तोड़ना यह तो एक बहुत ही चौंकाने वाली घटना है. क्योंकि आज के समय में देश का हर एक नागरिक बाबा से जुड़ना चाहता है. बाबा के भक्त उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों किलोमीटर दूर से आते है.ऐसे में उनके खुद के सगे भाई का उनसे रिश्ता तोड़ना बड़ा सवाल खड़ा करता है.

शालिग्राम से वजह से बाबा पर साधते थे निशाना

शालिग्राम के ऊपर लगे गंभीर आरोपों की वजह से कई बार बाबा धीरेंद्र शास्त्री भी लोगों के निशाने में आ जाते थे. लोग कहते थे कि बाबा दुनिया को सच्चाई के मार्ग पर चलने का रास्ता दिखाते हैं. बाबा अपने भक्तों को धर्म के रास्ते पर चलना सिखाते हैं लेकिन जब उनका खुद का सगा भाई ऐसे कृतियों में लिप्त हो तो उनके ऊपर भी एक बड़ा सवाल खड़ा करता है. जिसके चलते कई बार बाबा को घेरने की कोशिश भी की गई है. हो सकता है शालिग्राम ने बाबा से रिश्ता इसीलिए तोड़ा हो. ताकि आगे चलकर बाबा को उसकी वजह से किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े.

क्या सच में शालिग्रम ने तोड़ा बाबा से रिश्ता ?

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई का यूं उनसे रिश्ता तोड़ना क्या यह एक राजनीतिक स्टंट है. क्या शालिग्राम ने ऐसा इसलिए किया है कि उसकी वजह से बाबा के ऊपर कोई उंगली ना उठे या फिर भविष्य में कभी शालिग्राम की वजह से बाबा को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े. बाबा की लोकप्रियता देश में दिन पर दिन बढ़ती जा रही है.आगे चलकर यह तो देखने वाली बात होगी कि बाबा और उनके छोटे भाई के रिश्ते कैसे होते हैं लेकिन अभी तक इस मामले में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. उन्होंने इस मामले में अभी तक कुछ भी नहीं बोला है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post