घर पर बिना मशीन बनाएं आंवला का जूस, बेहद आसान है तरीका

आंवला सेहत के लिहाज से कई तरीके से फायदेमंद होता है. इससे शरीर का ना सिर्फ ऊपरी बल्कि अंदरूनी तरीके से फायदे मिलते हैं. वैसे तो आंवले को कई तरह से खाया जा सकता है. लेकिन कुछ लोग इसका जूस पीना ज्यादा पसंद करते हैं.

आंवला

सर्दियों का मौसम आते ही बाजार में चारों तरह आंवला बिकने लगाता है. आंवले का अचार हो या मुरब्बा, ये हर तरीके से शरीर के लिए फायदेमंद होता है.

फायदे

आंवले को हेल्थ के लिए वरदान माना जा सकता है. इसके इतने फायदे होते हैं, जिन्हें गिनना मुश्किल होता है. जिनमें से स्किन, बाल और इम्यूनिटी के लिए इसे बेस्ट माना जाता है.

आंवले का जूस

कई लोगों को आंवले का जूस पीना पसंद होता है. जिसके लिए वो बाजार पर निर्भर रहते हैं. अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आज हम आपको घर पर ही बिना मशीन के सिर्फ 2 मिनट में आंवले का जूस बनाना बताएंगे.

क्या चाहिए सामग्री

आंवले का जूस बनाने के लिए आपको पानी, आंवला, काला नमक और अदरक की जरूरत होगी.

पहला स्टेप

सबसे पहले 4 से 6 आंवले को अच्छे से धोकर उसका बीज निकाल लें. और छोटे टुकड़ों में काट लें.

दूसरा स्टेप

मिक्सर ग्राइंडर के जार के कटा हुआ आंवला, अदरक और जरूरत के हिसाब से पानी डालकर पीस लें.

तीसरा स्टेप

इसे तब तक पीसे जब तक इसका स्मूद सा पेस्ट ना बन जाए. फिर इसे छन्नी की मदद से छान लें.

चौथा स्टेप

अब इसमें स्वाद के अनुसार काला नमक या चाट मसाला डालकर सर्व करें. इसमें पुदीने की पत्ती भी डाली जा सकती है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post