अस्पताल से डिस्चार्ज हुए खान सर, पुलिस ने गिरफ्तारी को बताया अफवाह

बिहार के पटना में BPSC के छात्रों ने नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन किया था.जिसके बाद छात्रों के ऊपर पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया था और कई प्रदर्शनकारी छात्रों को अरेस्ट कर लिया था. इसी आंदोलन में बिहार के चर्चित और मशहूर टीचर ने भी आंदोलन में छात्रों का समर्थन किया था. जिसके बाद बिहार पुलिस ने खान सर को हिरासत में ले लिया था.

खान सर की खराब हुई तबीयत ?

सर को हिरासत में लेने के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई थी जिसके बाद पुलिस ने खान सर को पटना के डॉ. प्रभात मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया था.जहां डॉक्टरों की मानें तो उनको डिहाइड्रेशन और फीवर आ गया था. फिलहाल डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत ठीक है.खान सर को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है.

डिहाइड्रेशन में क्या होती है तकलीफ

डिहाइड्रेशन होने पर शरीर का खून गाढ़ा हो जाता है. जिसकी वजह से हार्ट संबंधी समस्याएं होने का खतरा होता है.कॉन्स्टिपेशन की समस्या का भी खतरा बढ़ जाता है.ज्यादातर शऱीर में पानी की कमी के चलते लोगों को डिहाइड्रेशन की समस्या से जूझना पड़ता है.

छात्रों के समर्थन में उतरे थे खान सर

खान सर ने प्रदर्शन में शामिल होने के बाद स्टूडेंट्स का खुला समर्थन किया था.उन्होंने कहा था कि सरकार से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने कहा कि जब तक सरकार छात्रों की मांगे नहीं मानेगी तब तक प्रदर्शन चलेगा.लेकिन इसी बीच खान सर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था.खान सर को हिरासत में लेने की बात जैसे ही बाहर आई तो छात्रों ने चौकी को घेर लिया था.

आंदोलन पर क्या रहेगा खान सर का स्टैंड

खान सर को हिरासत में लेने के बाद अब यह आंदोलन किस दिशा में जाएगा यह तो अभी क्लियर नहीं है. लेकिन खान सर ने जिस तरह से छात्रों का खुला समर्थन किया है उससे तो ऐसा लगता है कि वह सरकार से किसी भी तरह का समझौता नहीं करेंगे.

कौन हैं खान सर ?

खान सर का असली नाम फैजल खान है. खान सर किसी की पहचान के मोहताज नहीं है.खान सर अपनी ऑनलाइन क्लासेज के लिए पूरे देशभर में फेमस है. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खान सर गरीब बच्चों को फ्री में कोचिंग देते है.साथ ही सोशल मीडिया पर खान सर के लाखों फॉलोवर है.

पुलिस ने गिरफ्तारी को बताया अफवाह

खान सर की गिरफ्तारी की खबर को बिहार पुलिस ने अफवाह बताया है . वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि खान सर को पुलिस ने गिरफ्तार नहीं किया था.वह अपनी मर्जी से पुलिस स्टेशन में गए थे. जिसके बाद पुलिस ने अपने वाहन से खान सर को उनकी गाड़ी तक छोड़ा था जिसके बाद ऐसी अफवाह फैल गई थी कि खान सर को गिरफ्तार कर लिया गया है.

खान ग्लोबल स्टडीज पर होगी कार्रवाई?

खान सर की गिरफ्तारी की अफवाह फैलाने पर पुलिस ‘खान ग्लोबल स्टडीज’ अकाउंट पर कानूनी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है. साथ ही खान सर के इस अकांउट से वह तस्वीर भी हटा दी गई है. बता दें कि इसी अकांउट से पोस्ट करके खान सर की गिरफ्तारी की अफवाह फैलाई गई थी.अकांउट खान सर की टीम की देखरेख में रहता है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post