सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में सिंघाड़े की बहार आ जाती है. सिंघाड़े खाने वाले लोगों को इस मौसम को बेसब्री से इंतजार रहता है. वैसे तो सिंघाड़े को सलाद या सब्जी किसी भी रूप में कहता जा सकता है. लेकिन जो फायदे सिंघाड़े को उबालकर खाने से मिल सकते हैं, वो किसी और तरीके से नहीं मिल सकते.
सिंघाड़ा
सर्दियों के मौसम में बाजार में सिंघाड़ा सबसे ज्यादा बिकता है. इसे लोग कई तरह से खाना पसंद करते हैं. लेकिन इसे उबालकर खाने की बात ही कुछ और है.
पोषक तत्व
सिंघाड़े में ऐसे कई सारे पोषक तत्व होते हैं, जिनकी शरीर को जरूरत होती है. इसमें विटामिन सी, प्रोटीन, मैंगनीज, फाइबर और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं.
उबला हुआ सिंघाड़ा
उबला हुआ सिंघाड़ा खाना काफी लोगों को पसंद होता है. अगर नियमित रूप से हर रोज उबला हुआ सिंघाड़ा खाया जाए तो, कई तरह के फायदे शरीर को मिल सकते हैं.
स्किन और बाल के लिए वरदान
सिंघाड़े में लॉरिक एसिड होता है. हर रोज उबले सिंघाड़े खाने से स्किन और बालों को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. इससे हेयर ग्रोथ बेहतर रहती है.
बढ़ाए एनर्जी
हर रोज उबला सिंघाड़ा खाने से शरीर में एनर्जी बनी रहती है. इसमें मौजूद ऐसे कई तत्व होते हैं, जो शरीर को इंस्टेंस एनर्जी देने का काम करते हैं.
बढ़ाए इम्यूनिटी
एंटी ऑक्सीडेंट्स से भरपूर उबले सिंघाड़े रोज खाने से शरीर की इम्यूनिटी मजबूत होती है. इससे सर्दी जुखाम कोसों दूर रहता है.
वजन करे कंट्रोल
वजन कम करना चाहते हैं, तोहार रोज डाइट में उबला सिंघाड़ा जरूर शामिल करें. इसमें मौजूद फाइबर पेट को काफी देर तक भरा रखता है.
हाई ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल
हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लिए उबला सिंघाड़ा काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसमें मौजूद पोटेशियम बल्ड प्रेशर कंट्रोल में रखता है.
रखे हाइड्रेट
सर्दियों के दिनों में लोगों को ज्यादा प्यास नहीं लगती. ऐसे में शरीर में पानी की कमी ना हो, इसलिए उबला सिंघाड़ा जरूर खाना चाहिए. इससे शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाएगी.