तांबे के लोटे का इस्तेमाल लगभग हर घर में किया जाता है. कोई इससे पानी पीता है तो कोई इसका इस्तेमाल मंदिर के लिए करता है. कहीं पर तो दोनों ही तरीकों से तांबे के लोटे का इस्तेमाल किया जाता है. इतना इस्तेमाल किए जाने वाला लोटा धीरे धीरे काला पड़ने लगता है, जिसे आसानी से चमका पाना मुश्किल हो जाता है.
तांबे का लोटा
अच्छी सेहत से लेकर मंदिर में पूजा करने तक में तांबे के लोटे का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन लंबे समय तक इस्तेमाल किए जाने की वजह से धीरे धीरे काला पड़ने लगता है.
असरदार उपाय
ऐसे में आज हम आपको तांबे के लोटे को बिल्कुल सोने की तरह चमकाने के ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जो आपके काफी काम आएंगे.
पुराने दीए
दिवाली के दीए तो लगभग हर घर में आसानी से मिल जाएंगे. इन दीयों की मदद से आप अपने तांबे के लोटे को बिल्कुल नया जैसा चमका सकती हैं. वो कैसे चलिए जान लेते हैं.
पहला स्टेप
घर में पड़े पुराने दीयों को इक्ट्ठा करके अच्छी तरह से धो लें.
दूसरा स्टेप
जब दीए अच्छी तरह से सूख जाएं तो, इनका पाउडर बना लें. फिर एक छन्नी की मदद से इसे छान लें.
तीसरा स्टेप
दीए के महीन पाउडर में आधा चम्मच नमक मिलाएं और आधा चम्मच डिटर्जेंट मिलाएं.
चौथा स्टेप
इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर लें. फिर इसे एक कंटेनर में स्टोर कर लें.
इस तरह करें साफ
तांबे के किसी भी बर्तन या लोटे को साफ करने के लिए तैयार पाउडर को एक कटोरी में डाल लें. और उसमें थोड़ा सा नींबू का रस मिला लें.
रगड़कर करें साफ
इस पेस्ट को लोटे पर अच्छे से अप्लाई करें. और चारों तरफ अच्छे रगड़ें. कुछ ही मिनटों में लोटा एकदम चमक जाएगा.
सोने की तरह आएगी चमक
तांबे के बर्तन को साफ करने के बाद किसी साफ कपड़े से पोंछ लें. इस तरह तांबे के लोटे में अविश्वस्नीय चमक बढ़ जाएगी.