साड़ी पहनना तो हर लड़की और महिला को पसंद होता है. लेकिन इसके साथ कैरी की जाने वाली चीजें संभाले नहीं संभलती. जिसमें से एक है पेटीकोट. जल्दबाजी में अगर आप पेटीकोट पहनना भूल जाएं, तो हम आपको लास्ट मिनट में इज्जत बचाने वाले ऐसे हैक्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप बिना पेटीकोट के साड़ी पहन पाएंगी.
अगर भूल जाएं पेटीकोट
अगर आप जल्दबाजी में साड़ी के नीचे पेटीकोट पहनना भूल गई हैं, तो अब आपको बिल्कुल भी चिंता करने की जरूरत नहीं है.
काम आएंगी ये ट्रिक्स
हम आपको बिना पेटीकोट के साड़ी को ऐसी स्टाइल करने के बारे में बताएंगे, जिसमें पता ही नहीं चलेगा कि, आपने पेटीकोट नहीं पहना है.
स्कर्ट या स्लिप
साड़ी पहनने के लिए आप स्कर्ट स्लिप का इस्तेमाल कर सकती हैं. इसमें साड़ी कमर के चारों तरफ बांधकर प्लेट्स टक कर दें. इससे साड़ी अच्छी तरह से टिकी रहेगी.
प्लाजो
साड़ी को साधने के लिए उसके नीचे वाइड लेग प्लाजो पहन सकती हैं. इससे साड़ी को फॉल स्पोर्ट मिलेगा. इससे इंडो वेस्टर्न लुक मिलेगा.
जींस
साड़ी को टक करने के लिए उसके नीचे फिट जींस पहनें. साथ ही बेल्ट में साड़ी की प्लेट्स टक करें. इससे साड़ी एक जगह लंबे समय तक टिकी रहेगी.
बेल्ट
कमर में स्टाइलिश बेल्ट बांधकर उसमें साड़ी टक करें. साड़ी के साथ उससे मैचिंग का कंट्रास्ट कलर की बेल्ट चुनी जा सकती है.
लेगिंग्स
लेगिंग्स पेटीकोट की तरह साड़ी को बढ़िया ग्रिप देती है. इसके लिए कॉटन या जर्सी की लैगिंग्स बेस्ट रहेंगी. ध्यान रहे कि साड़ी से मैचिंग लेगिंग्स ही पहनें.
बॉडीकॉन ड्रेस
पेटीकोट की जगह बॉडीकॉन ड्रेस का इस्तेमाल कर सकते हैं. हल्के फैब्रिक की ड्रेस में साड़ी अच्छे से ड्रेप होगी. इससे काफी मॉडर्न लुक मिलेगा.