हिंदू शास्त्रों में महिलाओं के स्नान से जुड़े कई नियमों का जिक्र किया गया है. जिनका पालन करने से कई तरह की समस्याओं से निजात पाया जा सकता है. ऐसे में आप भी सुख, समृद्धि, धन, संपत्ति और बरकत चाहती हैं, तो आपको भी नहाने का सही समय जान लेना चाहिए.
हिंदू शास्त्र
हिंदू शास्त्र के अनुसार चाहे पुरुष हो या स्त्री, हर किसी के नहाने से जुड़े महत्वपूर्ण नियम बनाए गए हैं.
रोज नहाना
हालांकि हर रोज नहाने से शरीर निरोगी रहता है. इससे सेहत के साथ साथ मानसिक स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है.
बरकत में बढ़ोत्तरी
अगर आप हर रोज नियमित रूप से नहाएंगे तो, तन मन दोनों स्वस्थ रहेगा. इससे बरकत के भी सारे रास्ते खुल जाते हैं.
चार तरह के स्नान
हिंदू धर्म ग्रंथों की मानें तो, इसमें चार तरह के स्नान से जुड़ी बातों का जिक्र किया गया है.
पहला स्नान
मुनि स्नान के अनुसार सुबह 4 से 5 बजे के बीच किया जाता है. इस स्नान को सबसे सर्वोत्तम माना जाता है. इस स्नान को करने से सुख समृद्धि आती है.
दूसरा स्नान
देव स्नान सुबह 5 से 6 के बीच में किया जाता है. ये उत्तम स्नान होता है. इससे धन वैभव और यश कीर्ति बढ़ती है.
तीसरा स्नान
मानव स्नान सुबह 6 से 8 के बीच में किया जाता है. इस स्नान को करने से काम में सफलता और परिवार में एकता बढ़ती है.
चौथा स्नान
सुबह 8 बजे के बाद स्नान को राक्षसी स्नान माना जाता है. इतना ही नहीं ये स्नान धर्म निषेध होता है. उससे गरीबी और गृह कलेश बढ़ता है.