जानिए ठंड में लड्डू गोपाल को नहलाने का सही नियम

लड्डू गोपाल के सेवा करना भक्त का सबसे पहला और अनिवार्य काम है. जो लोग भी घर पर लड्डू गोपाल की सेवा करते है, वो उन्हें अपने बच्चे की तरह रखते हैं. उनके सोने और उठने से लेकर उनके खाने पीने का खास ध्यान रखा जाता है. ठीक उसी तरह ठंड में उन्हें नहलाने से जुड़े नियमों का भी ध्यान रखना जरूरी है.

सेवा से जुड़े नियम

अगर आपने अपने घर में लड्डू गोपाल रखे हुए हैं, तो शास्त्रों से जुड़े उनकी सेवा के कुछ नियमों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए.

बच्चे की तरह ख्याल

लड्डू गोपाल की सेवा ठीक उसी तरह से की जाती है, जिस तरह से घर में किसी छोटे बच्चे का ख्याल रखा जाता है.

ध्यान रखने वाली बात

जैसे जैसे मौसम में बदलाव होता है, वैसे वैसे उनकी सेवा में भी कुछ बदलाव होते हैं. जिसका ध्यान रखना जरूरी है.

गर्मी, सर्दी में अंतर

गर्मी और सर्दी के मौसम में लड्डू गोपाल की होने वाली सेवा में काफी ज्यादा अंतर नहीं है. जिसके बावजूद कुछ बातों का ध्यान दिया जाता है.

स्नान से जुड़े नियम

आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि, ठंड में लड्डू गोपाल को कैसे स्नान कराया जाए.

धूप में नहलाएं

वैसे तो सुबह के समय लड्डू गोपाल को नहलाना चाहिए. लेकिन ठंड में लड्डू गोपाल को धूप में नहलाना चाहिए.

गुनगुना पानी

लड्डू गोपाल को नहलाने का पानी गुनगुना होना चाहिए. नहलाने के पानी में तुलसी का पत्ता भी डालें.

मनोकामनाएं होंगी पूरी

अगर आप इन नियमों का पालन करते हुए लड्डू गोपाल को स्नान करवाएंगे तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

गर्म कपड़े

सर्दियों में लड्डू गोपाल को नहलाने के बाद उन्हें गर्म कपड़े ही पहनाएं. इसके अलावा भोग में भी गर्माहट वाली चीजें लगाएं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post