घर के मुख्य द्वार पर क्यों लगाई जाती है घोड़े की नाल? जानिए क्यों है ये शुभ

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की ऐसी कई सारी चीजें हैं, जिनका कनेक्शन घर की सुख समृद्धि और शांति से होता है. अगर सही चीज को सही जगह और सही दिशा में लगाया जाए तो कई चीजों में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलता है. ठीक उसी तरह कई लोग घर के बाहर घोड़े की नाल लगाते हैं. जो वास्तु में बेहद शुभ माना जाता है.

घोड़े की नाल

आपने कई लोगों के घर के बाहर जरूर देखा होगा, कि वो अपने घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाए होते हैं.

क्या है फायदा?

अगर आपको नहीं पता कि घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से क्या फायदे होते हैं, तो आपको ये लेकर जरूर पढ़ना चाहिए.

वास्तु में शुभ

वास्तु शास्त्र में घोड़े की नाल की बेहद शुभ माना जाता है. देखा जाए तो ज्योतिष शास्त्र में भी इसका काफी ज्यादा महत्व है.

नहीं लगती नजर

घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाने से घर और घर के सदस्यों को बुरी नजर नहीं लगती.

नकारात्मकता से छुटकारा

अगर घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाई जाए तो, इससे घर पर नकारात्मकता दूर होने के साथ सकारात्मकता का संचार होता है.

शनि दोष का खत्मा

घर या घर के किसी भी सदस्य को शनि दोष से छुटकारा पाना है, तो घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल जरूर लगानी चाहिए.

साढ़े साती से छुटकारा

कई लोग शनि की साढ़े साती या ढैया की महादशा से काफी परेशान होते हैं. ऐसे में इससे छुटकारा पाने के लिए घर के मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल लगाई जानी चाहिए.

धन धान्य की प्राप्ति

घर में सुख शांति और धन धान्य में बरकत लाने के लिए मुख्य द्वार पर घोड़े की नाल जरूर लगानी चाहिए.

 

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra