अक्सर फ्रिज में रखने के बाद भी जिंजर गार्लिक पेस्ट का स्वाद एक दिन में ही खराब हो जाता है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही होता है, तो यहां आपको एक ऐसा सीक्रेट जान लेना जरूरी है, जिसकी मदद से जिंजर गार्लिक पेस्ट हफ्तों तक खराब नहीं होगा, और टेस्ट भी अच्छा रहेगा.
जिंजर गार्लिक का जादू
जिस भी डिश में जिंजर गार्लिक का इस्तेमाल होता है, उस डिश का स्वाद ही बदल जाता है. ऐसे में कई लोग काम आसान करने के लिए जिंजर गार्लिक पेस्ट पहले ही तैयार कर लेते हैं.
फ्लेवर में बदलाव
जिंजर गार्लिक पेस्ट जब बाजार से खोदकर लाओ तो, वो एक हफ्ते तक तो चल ही जाता है. लेकिन घर का बने पेस्ट का फ्लेवर एक दिन में ही बदलने लगता है.
सही तरीका
आज हम आपको घर पर जिंजर गार्लिक पेस्ट बनाने का सही तरीका बताएंगे. जिससे हफ्ते भर इसका टेस्ट और फ्लेवर दोनों ही एकदम फ्रेश रहेगा.
क्या चाहिए सामग्री
60 ग्राम लहसुन, 40 ग्राम अदरक, 1 चम्मच तेल, 1 चम्मच सिरका और आधा चम्मच नमक की जरूरत होगी.
पहला स्टेप
सबसे पहले सही अनुपात में जिंजर और गार्लिक को धोकर छील लें.
दूसरा स्टेप
दोनों चीजों छीलने के बाद तेल, सिरका और नमक डालकर पीस लें. इसमें पानी बिल्कुल भी नहीं मिलाना है.
तीसरा स्टेप
तैयार पेस्ट को किसी भी एयर टाइट कंटेनर में स्टोर करके फ्रिज में रख दें. हफ्तों तक इसका स्वाद फ्रेश रहेगा.
सिरके का कमाल
जिंजर गार्लिक पेस्ट में डाला सिरका एंजाइम एक्टिविटी को रोकता है. जिसकी वजह से वो जल्दी खराब नहीं होता.
नमक का कमाल
जिंजर गार्लिक में नमक डालने से उसका स्वादर फ्लेवर बरकरार रहता है.