क्या आप भी चेहरे पर बिना सोचे समझे लगा लेती है बॉडी लोशन ?

सर्दियों में चेहरे और बॉडी की स्किन रूखी और बेजान हो जाती है। ऐसे में त्वचा की ड्राइनेस से निजात पाने के लिए लोग बॉडी के साथ फेस पर भी तरह-तरह के बॉडी लोशन का इस्तेमाल कर लेते हैं। जानते है इसके नुकसान।

शरीर और चेहरे की त्वचा में अंतर

हमारी चेहरे और शरीर की त्वचा अलग होती है। शरीर के बाकी हिस्सों की तुलना में चेहरे की स्किन नाजुक होती है। चेहरे की त्वचा पर बॉडी लोशन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे चेहरे की त्वचा भी खराब हो जाती है।

पोर्स हो जाते बंद

बॉडी लोशन को शरीर के बाकी हिस्सों के हिसाब से बनाया जाता है, इसलिए वह बहुत ज्‍यादा गाढ़ा होता है। अगर कोई बॉडी लोशन को फेस पर लगाता है तो उससे चेहरे पर धूल और गंदगी जमा हो जाती है।

एलर्जी

फेस की त्वचा बहुत नाजुक होती है इसलिए फेस पर बॉडी लोशन के इस्तेमाल से त्वचा पर एलर्जी हो सकती है क्योंकि इसमें मौजूद रसायन और तत्व आपके चेहरे की स्किन के लिए काफी खराब साबित हो सकते हैं।

ऑयली स्किन

अगर आपकी त्वचा तैलीय है, तो आपको बहुत अधिक बॉडी लोशन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए, क्योंकि बॉडी लोशन भी त्वचा को तैलीय बनाने का काम करता है।

मुहांसे की समस्या

बॉडी लोशन में पाए जाने वाले तैलीय तत्व चेहरे के रोमछिद्रों में फंस सकते हैं, जिससे मुंहासे हो सकते हैं।

ब्लैकहेड्स की प्रॉब्लम

बॉडी लोशन लगाने से चेहरे के स्किन पोर्स ब्लॉक हो जाते हैं. जिससे पोर्स में गंदगी जमा रहती है और फेस पर ब्लैकहेड्स निकलने शुरु हो जाते हैं. ऐसे में ब्लैकहेड्स के कारण आपका चेहरा भी डल नजर आता है.

 

The Hindi Post
Author: The Hindi Post