गाजर सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है, इसलिए लोग सर्दियों के मौसम में इसे किसी ना किसी रूप में अपने भोजन में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी काली गाजर खाई है. जी हां गाजर सिर्फ लाल या नारंगी नहीं होती बल्कि काली या पर्पल कलर की भी होती है। जानते है इसके फायदे।
आंखों के लिए मददगार
काली गाजर में विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन की भरपूर मात्रा होती है, जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने में मदद करता है. यह रेटिना को हेल्दी बनाए रखता है
इम्यूनिटी
काली गाजर में मौजूद विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करते हैं. इसे सर्दियों में खाने से सर्दी-ज़ुकाम जैसी आम समस्याएं दूर रहती हैं
पाचन बेहतर
काली गाजर में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है. यह कब्ज, गैस और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं को दूर करने में मददगार है.
ब्लड प्रेशर कंट्रोल
काली गाजर में पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है. यह दिल को स्वस्थ रखने के लिए भी फायदेमंद है.
वेट लॉस
काली गाजर कम कैलोरी और अधिक फाइबर युक्त होती है, जिससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है. यह वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है.
ग्लोइंग स्किन
काली गाजर में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं, जो त्वचा को अंदर से पोषण देते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं.
कैंसर से बचाव
काली गाजर में एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट होता है, जो कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकने में मदद करता है. यह शरीर में फ्री रेडिकल्स को कम करके कैंसर से बचाव करता है.
डायबिटीज
काली गाजर का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखने में मदद करता है.
आर्थराइटिस में फायदेमंद
काली गाजर का गुण शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके आर्थराइटिस के लक्षणों को कम करने में मदद करता है.
हार्ट हेल्थ
दिल के लिए फायदेमंद-सर्दियों में काली गाजर खाने से दिल सेहतमंद रहता है.इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करके दिल को हेल्थी रखने में मदद करते हैं