ऐसे कई पौधे हैं जो सर्दियों के मौसम में सूखने लगते हैं. जिनमें तुलसी का पौधा भी शामिल है. इस मौसम में इस पौधे की खास केयर की जरूरत होती है. इसे सूखने से बचने के लिए आप कुछ खास उपाय कर सकते हैं.
सर्दी का मौसम
सर्दी का मौसम कामकाज को काफी ज्यादा प्रभावित कर देता है. इसका असर पेड़ पौधों पर भी देखने को मिलता है.
तुलसी का पौधा
सर्दी में कई पौधे सूखने लगते हैं, जिनमें तुलसी का पौधा भी शामिल है. घर में तुलसी का पौधा रखना बेहद शुभ माना जाता है. इसका सूखना अशुभ होता है.
देखभाल की जरूरत
सर्दियों में अगर तुलसी के पौधे की सही देखभाल की जाए तो, उसे स्वस्थ और हरा भरा रखा जा सकता है.
नीम का पानी
सूखते हुए तुलसी के पौधे में नीम का पानी इस्तेमाल करें. इससे तुलसी की पत्तियां हरी भरी रहेंगी. साथ ही पौधा मजबूत रहेगा.
सावधानी जरूरी
जब भी तुलसी के पौधे को पानी दें, तो सावधानी जरूर बरतें. सर्दियों में तुलसी में हल्का पानी दें. अगर मिट्टी गीली है, तो पानी देने से बचें.
मिट्टी पर ध्यान
तुलसी के पौधे की अच्छी ग्रोथ के लिए मिट्टी को ढीला रखें. ताकि जड़ों में हवा लग सके. मिट्टी सख्त है, तो उसमें थोड़ी खाद डालें.
जैविक खाद
सर्दियों के दिनों में महीने में 2 बार तुलसी के पौधे में जैविक खाद डालें. इसी पौधा सूखेगा नहीं और वो मजबूत रहेगा.
कटिंग जरूरी
अगर तुलसी का पौधा सूख रहा है तो, शुरुआती दिनों में ही मुरझाई और सूखी पत्तियों को तुरंत काट दें. इससे पौधे में नई पत्तियां आने लगेंगी.
गुनगुना पानी
ठंड में अक्सर तुलसी का पौधा सूखने लगता है. इस मौसम में गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें. ताकि पौधा ठंड से बचा रहे.