ब्लडप्रेशर के लिए फायदेमंद है अंजीर, जानिए कैसे

एक हेल्दी डाइट ब्लडप्रेशर के लेवल को प्रभावी ढंग से कंट्रोल करने में मदद कर सकती है। अगर आप अपना ब्लडप्रेशर कंट्रोल में रखना चाहते हैं, तो आपको अपनी डाइट में एक ऐसा सुपरफूड शामिल करना चाहिए, जो गुणों का खजाना हो।

 

हाई ब्लडप्रेशर की समस्या इन दिनों एक आम समस्या बन चुकी है। इसे साइलेंट किलर कहा जाए तो गलत नहीं होगा। क्योंकि इसमें कोई ख़ास लक्षण नहीं नजर आते। दवाइयों के अलावा एक हेल्दी डाइट और लाइफस्टाइल ब्लडप्रेशर के लेवल को कंट्रोल में रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ खाद्य पदार्थों में ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो आपके हाई ब्लडप्रेशर को कंट्रोल कर सकते हैं। आज इस लेख के जरिये हम आपको एक ऐसे ही फूड के बारे में बताएंगे जो ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में आपकी मदद कर सकता है। जिसका नाम है अंजीर।

अंजीर में अनगिनत पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो कई तरह के हेल्थ बेनिफिट्स देने में कारगर भी है। अंजीर को अपनी डाइट में शामिल करने से आपके ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में अच्छी मदद मिल सकती है। वो कैसे, चलिए जान लेते हैं।

हाई ब्लडप्रेशर को कैसे कंट्रोल करता है अंजीर?

अंजीर पोटेशियम का अच्छा स्रोत होता है। जो नेचुरल तरीके से ब्लडप्रेशर को कम करने में मदद करता है। इसलिए हाई ब्लडप्रेशर वाले लोगों को ज्यादातर पोटेशियम को डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है।

हालांकि आपको पता होगा कि, ज्यादा नमक का सेवन करने से ब्लडप्रेशर हाई होता है। वहीं पोटेशियम का काम नमक से होने वाले नुकसान को रोकने का होता है। इससे आपके शरीर को अतिरिक्त सोडियम से निपटने में मदद मिलती है।

अंजीर के अन्य हेल्थ बेनिफिट्स

मोटापा करे कम

मोटापा कम करने के लिए डाइट में अंजीर को शामिल करें। अंजीर में कैलोरी बेहद कम होती है। जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करती है।

डाइजेशन करे दुरुस्त

अंजीर खाने से डाइजेशन सिस्टम को मजबूती मिलती है। अंजीर में हाई फाइबर के गुण होते हैं। को कब्ज को रोकने में काफी मददगार होते हैं।

दिल को रखे हेल्दी

अंजीर आपके पूरे दिल की हेल्थ का खास ख्याल रखने में मदद कर सकता है। अंजीर ना सिर्फ ब्लडप्रेशर को कंट्रोल में रखता है, बल्कि कोलेस्ट्रॉल के लेवल को सुधारने में भी मदद करता है।

इम्युनिटी करे मजबूत

इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए अंजीर एक सुपरफ़ूड की तरह काम करता है। इसमें विटामिन, पोटेशियम, कैल्शियम, मिनरल्स के गुण होते हैं। जो बाहरी इन्फेक्शन से बचाकर रखते हैं।

डायबिटीज के लिए फायदेमंद

फैटी एसिड और विटामिन ए से भरपूर अंजीर, डायबिटीज के मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अंजीर खाने से इंसुलिन को कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।

अंजीर को डाइट में कैसे करें शामिल?

अंजीर खाने से ना सिर्फ ब्लडप्रेशर को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। बल्कि हेल्थ से जुड़े अनगिनत फायदे भी देखने को मिलते हैं। ऐसे में बेहतर रिजल्ट के लिए अंजीर का सेवन कैसे किया जाए, ये जान लेना भी बेहद जरूरी है। सूखे अंजीर बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। आप इसका सेवन भी कर सकते हैं। सूखे अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। अगले दिन ये फूल जाएंगे। जिसके बाद आप या इसे ऐसे ही खा सकते हैं, या फिर स्मूदी, शेक औए सैलेड के रूप में भी खा सकते हैं।

 

अंजीर चाहे सूखे हों या ताजे। दोनों ही तरह से इसमें पोटेशियम के गुण बराबर ही होते हैं। इससे ब्लडप्रेशर के साथ साथ दिल की सेहत भी काफी दुरुस्त रहती है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post