हो जाइए सावधान, ये फूड्स अगर किये दोबारा गर्म, तो पड़ जाएंगे बीमार

अक्सर हमारे फ्रिज में हम ऐसी खाने वाली चीजों को रखते हैं। जिन्हें हम खाने से पहले बार बार गर्म करते हैं। खाने की कुछ चीजों को गर्म करने की यही आदत हमें बीमार तक कर सकती है। जिससे बचने की सबसे ज्यादा जरूरत होती है।

 

बचा हुआ खाना खाने में तब तक कोई बुराई नहीं, जब तक वो खराब ना हुआ हो। लेकिन सभी खाने की चीजें दोबारा गर्म करके खाने में हेल्थ के लिहाज से सुरक्षित हों, ऐसा जरूरी नहीं है। कुछ चीजों को दोबारा गर्म करने से उसमें जहरीले पदार्थ बढ़ने लगते हैं, जो किसी को भी बीमार कर सकते हैं।
खाने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें दोबारा गर्म करने से कई तरह के हेल्थ से जुड़े खतरे हो सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक खासतौर पर स्टार्चयुक्त खाना बार बार गर्म करने से इसमें क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम बनने लगता है। जो किसी जहर से कम नहीं होता। इसके अलावा इससे नसों के साथ साथ रीढ़ की हड्डी और दिमाग पर काफी असर पड़ता है। यह चीजें कौन सी हैं, जो आपके लिए बेहद नुकसानदायक हैं। चलिए जान लेते हैं।

 

• आलू

आलू को दोबारा गर्म करने से कई तरह खतरे होते हैं। क्योंकि यह एक स्टार्च से भरपूर फ़ूड होता है। जो हमारे रूम टेम्प्रेचर के मुताबिक कम होता है। जिसके परिणाम स्वरूप यह क्लोस्ट्रीडियम बोटुलिनम बनाने लगता है। जो शरीर में किसी जहर की तरह घुलने लगता है। हेल्थ से जुड़े खतरे से बचने के लिए आलू को को दोबारा गर्म करने से बचना चाहिए। इसके अलावा अगर आलू को मक्खन, दूध और क्रीम जैसी चीजों में मैश करके दोबारा गर्म किया जाए तो इससे बीमार पड़ने का खतरा दोगुना हो जाता है।

• पालक

पालक को दोबारा गर्म करने से फ्लू, गर्दन में अकड़न, बुखार, सिर में दर्द और कभी कभी दौरे की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

• चावल

चावल खाना शायद ही कोई ऐसा हो जिसे पसंद ना हो। ज्यादातर लोग बचे हुए चावलों को दोबारा गर्म करके खा लेते हैं। जो बीमारी का कारण बन सकते हैं। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कई कच्चे अनाजों में बैसिलस सेरियस नाम का बैक्टीरिया हो सकता है। जो अनाज को पकाने के बाद भी नहीं मरता और खाने को जहरीला बनाने का कारण बन सकता है। चावल में भी यह विषाणु टेम्प्रेचर के साथ बढ़ सकते हैं। जिस वजह से दस्त और उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

• अंडे

काफी लोगों को ब्रेकफास्ट हो या लंच, यहां तक डिनर में भी अंडे खाने खूब पसंद होते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि अंडे में साल्मोनेला नाम का बैक्टीरिया होता है, जिसे दोबारा गर्म करने पर वो बढ़ने लगता है। जिसे खाने से उल्टी, दस्त, पेट में दर्द और बुखार की समस्या हो सकती है। अगर अंडे को एक आदर्श और सही टेम्प्रेचर में नहीं रखा जाता तो, इसमें बैक्टीरिया तेजी से बढ़ सकते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो खाने में जरूरत से ज्यादा बैक्टीरिया और रोगजनकों के होने की वजह से भी वो जहरीला हो सकता है।

खाने की चीजों में खासतौर पर आलू, अंडे, पालक और चावल जैसी चीजों को दोबारा गर्म करने से बचें। अगर आप इन्हें बार-बार गर्म करेंगे तो, इससे आपकी हेल्थ को खराब होने से कोई भी नहीं बचा सकता।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post