डाइट में शामिल करें ये सुपरफूड्स, डायबिटीज और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मिलेगी मदद

प्री-डायबिटीज, डायबिटीज या किसी और तरीके की मेडिकली कंडिशन के मरीजों को ब्लड शुगर का लेवल काफी ज्यादा प्रभावित करता है। ऐसे में उन्हें अपनी खाने की आदतों को बदलकर उन्हें सबसे पहले हेल्दी करने की जरूरत है। जिसमें आपकी मदद कुछ खास सुपरफूड्स कर सकते हैं।

 

बिगड़ी हुई लाइफस्टाइल और खराब डाइट की वजह से काफी बड़ी संख्या में लोग डायबिटीज और हाई ब्लड शुगर की समस्या के शिकार हो रहे हैं। इससे बचने या इसे कंट्रोल करने के लिए आपको अपनी लाइफस्टाइल के साथ साथ डाइट में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। हालांकि ऐसे कई फूड्स हैं, जो ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते हैं। वहीं कुछ फूड्स दूसरों की तुलना में स्थिति को पहले से ज्यादा प्रभावित करते हैं। शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर फूड्स के कारण ब्लड शुगर के लेवल में उतार चढ़ाव होने के चांसेस ज्यादा बने रहते हैं। इन सबके बीच हमें ऐसे सुपरफूड्स को चुनने की जरूरत होती है, जो ब्लड शुगर और डायबिटीज के लेवल दोनों को ही कंट्रोल करने में मदद कर सकें।

इस लेख के जरिये हम आपको कुछ ऐसे सुपरफूड्स के बारे में बताएंगे जो डायबिटीज से निपटने और ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने के लिए सबसे अच्छे हैं।

कद्दू और कद्दू के बीज

कद्दू और कद्दू के बीजों में एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। जो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में सबसे असरदार ऑप्शन में से के है। कई जगह कद्दू के बीजों का इस्तेमाल डायबिटीज के इलाज के लिए किया जाता है। इसके बीजों में गुड फैट और प्रोटीन ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने की क्षमता होती है।

जामुन

जामुन खाने से ब्लड शुगर के लेवल को बेहतर तरीके से कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जामुन में फाइबर, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। जामुन उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है, जो अपने ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने को लेकर काफी चुनौतियों का सामना करते हैं।

अंडे

अंडे प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन, खनिज और एंटी-ऑक्सीडेंट के अच्छे स्रोत माने जाते हैं। एक्सपर्ट्स की मानें तो डायबिटीज और ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए अपनी डाइट में अंडे जरुर शामिल करने चाहिए।

एवोकाडो

टेस्ट में मजेदार एवोकाडो ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में काफी फायदेमंद हो सकता है। इसमें हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और खनिज तत्वों की प्रचुर मात्रा होती है। डॉक्टर्स ब्लड शुगर के लेवल को कम करने के लिए एवोकाडो को डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं।

जई और जई का चोकर

डेली रूटीन की डाइट में जई और जई के चोकर को शामिल करने से ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है। जो आपकी परेशानी को बखूबी तरीके से हल करता है।

सेब

घुलनशील फाइबर के साथ साथ सेब में क्वेरसेटिन, क्लोरोजेनिक एसिड और गेलिक एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं। ये सभी चीजें ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और डायबिटीज से बचाने में अच्छी मदद कर सकती हैं।

चिया सीड्स

ब्लड शुगर के बढ़े हुए लेवल को कंट्रोल करने में चिया सीड्स का सेवन करना अच्छा विकल्प हो सकता है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक चिया सीड्स को अपनी डाइट का हिस्सा बनाना समझदारी भरा कदम हो सकता है।

अगर आप डायबिटीज से बचना चाहते हैं, या शरीर में ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल करना चाहते हैं, तो हमारे बताये हुए ये सुपरफूड्स अपनी डाइट में जरुर शामिल करें। लेकिन इस बीच डॉक्टर की सलाह को नजरअंदाज करने की गलती बिलकुल भी ना करें।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post