पेट की हेल्थ खराब कर रही शराब, जान लीजिये हानिकारक नुकसान

शराब पीने की आदत सेहत के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है, इस बारे में तो सभी को पता होगा। लेकिन ये हमारी आंतों के साथ साथ पेट से जुड़ी हेल्थ को कितना नुकसान पहुंचाती है, इसका अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।

 

ज्यादा शराब पीने से दिल की बीमारी, स्ट्रोक, लिवर की बीमारी से लेकर कैंसर तक की खतरनाक बीमारियों के होने का खतरा मंडराता रहता है। समय के साथ साथ शराब इम्यून सिस्टम को कमजोर कर सकती है। इसके अलावा याददाश्त और दिमाग से जुड़ी समस्याओं का कारण बन सकती है। एक्सपर्ट्स की मानें तो, अल्कोहल और इसके मेटाबोलाइट एसीटैल्डिहाइड कैंसर पैदा करने वाले एजेंटो का कारण बनती है। इतना ही नहीं शराब पीना मुंह, सांस की नली, ब्रेस्ट, आंतें और लिवर के कैंसर के लिए खतरनाक माना जाता है।

देखा जाए तो शराब आपके शरीर को नुकसान पहुंचाने वाले कई तरीकों में से एक है। इससे गट माइक्रोबायोम में बैक्टीरिया के बैलेंस को बिगाड़ सकता है। जिससे हेल्दी बैक्टीरिया की तुलना में ज्यादा नुकसानदायक उत्पादन हो सकता है। जिसके बदले में डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं जैसे सूजन, गैस और लूज मोशन का कारण बन सकता है।

चलिए जानते हैं, कि कैसे शराब आंत और पेट से जुड़ी हेल्थ के लिए नुकसानदायक है।

• लीकी गट

शराब पीने की वजह से लीकी गट से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। शराब की वजह से जहरीले पदार्थों, बैक्टीरिया और अन्य हानिकारक पदार्थों को ब्लड सर्कुलेशन में रिसाव की अनुमति मिल जाती है। जिसकी वजह से सूजन हो सकती है। यह स्थिति ऑटोइम्यून की बीमारियों, कैसर और दिल की बीमारी सहित कई हेल्थ समस्याएं हो जाती हैं।

• गैस की समस्या

ज्यादा शराब पीने से पेट की लेयर ओ नुकसान पहुंचता है। जिससे गैस की समस्या होने लगती है। यह बीमारी इतनी तेजी से फैलती है, जिसे बाद में कंट्रोल कर पाना मुश्किल हो सकता है।

• पेट का कैंसर

ज्यादा शराब पीने से पेट के कैंसर का खतरा दोगुना हो सकता है। जिससे कोलोरेक्टल कैंसर भी हो सकता है।

• लिवर फेलियर

लिवर का खराब होना सबसे खराब परिस्थितियों में से एक है। जिससे लिवर तक फेल हो सकता है। इसके अलावा अल्कोहल हेल्दी बैक्टीरिया को मारकर लिवर के काम करने की क्षमता को कम कर देता है।

• आंतों को नुकसान

अल्कोहल के ज्यादा सेवन से आंतों में सूजन होने लगती है। यह स्थिति धीरे धीरे सेहत को बिगाड़ने लगती है।

इन तरीकों से नहीं बिगड़ेगी आंत की हेल्थ

शराब के सेवन से आंत की हेल्थ पर काफी ज्यादा निगेटिव असर पड़ सकता है। हालांकि इसके नुकसान से बचने के भी कई तरीके हैं। जिनमें से एक सबसे असरदार तरीका है, शराब के सेवन को कम कर देना या पूरी तरह से खत्म कर देना।

आप चाहें तो फाइबर से भरपूर आहार को डाइट का हिस्सा बनाएं। क्योंकि इससे आंत में हेल्दी और फायदेमंद बैक्टीरिया को पोषण देने में मदद मिल सकती है। इसमें दही खाना भी फायदेमंद है, क्योंकि इसमें फायदेमंद बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों के स्वास्थ्य और माइक्रोबायोम को बनाए रखने में मदद कर सकती है। इसके अलावा प्रोबायोटिक से भरपूर डाइट आंतों की हेल्थ के लिए फायदेमंद हो सकती है।

अगर आप शराब के लती हैं, तो इसके नुकसान से बचने के लिए प्रोबायोटिक सप्लीमेंट्स को चुनना बेहद जरूरी है। लेकिन इसके लिए पहले डॉक्टर की सलाह लेनी जरूरी है।

The Hindi Post
Author: The Hindi Post