हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत विशेष महत्व दिया जाता है लोग कोई भी काम वास्तु अनुसार ही करते हैं तो चलिए जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टॉयलेट कहां बनना चाहिए
सही दिशा का होना जरूरी
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर में हर चीज का अपनी दिशा में होना बहुत जरूरी है जैसे किचन का सही दिशा में होना जरूरी है वैसे ही टॉयलेट का भी
नकारात्मक प्रभाव
घर में टॉयलेट गलत दिशा में होने से परिजनों पर उसका बुरा प्रभाव पड़ता है
टॉयलेट के लिए सही स्थान
ज्योतिषों के अनुसार घर की दक्षिण और दक्षिण पश्चिम दिशा में टॉयलेट होना अच्छा माना जाता है
दक्षिण दिशा की ओर मुख
घर में टॉयलेट इस तरह से बनवाए कि जब भी आप उसका इस्तेमाल करें आपका मुख दक्षिण की ओर रहे, ऐसा करने से घर से नकारात्मक ऊर्जा कोसों दूर रहती है
इस दिशा में गलती से भी न बनवाएं
घर के उत्तर पूरब दिशा में टॉयलेट होना बेहद अशुभ माना जाता है, इस दिशा को सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र भी माना जाता है
आ सकती है परेशानियां
उत्तर पूर्व ईशान कोण में टॉयलेट होने से घर में परिजनों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं , साथी काम और धंधे में भी रुकावट आने लगती है
करें ये उपाय
अगर आपके घर में टॉयलेट पहले से ही पूर्व दिशा में बना हुआ है, तो इसके लिए कुछ वास्तु उपाय करें या टॉयलेट को हमेशा के लिए बंद कर दें