भूल भुलैया-3 के धमाकेदार कलेक्शन ने बढ़ाई दिग्गजों की टेंशन, बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड

यंग बॉलीवुड स्टार कार्तिक आर्यन की लेटेस्ट फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ ग्रैंड कामयाबी के लिए तैयार है. माना जा रहा है कि ये फिल्म कार्तिक के करियर को एक नए लेवल पर लेकर जाएगी. दिवाली के मौके पर आई कार्तिक की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ का क्लैश रोहित शेट्टी की मल्टी स्टारर फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से हुआ है. रोहित की इस फिल्म में अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार जैसे बड़े कलाकार एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आए लेकिन ऐसी तगड़ी फिल्म के सामने भी कार्तिक की ‘भूल भुलैया 3’ जिस तरह डटी हुई है वो बड़े ही कमाल की बात है.

कार्तिक के करियर का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन

शुक्रवार को कार्तिक की फिल्म ने 36.60 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ धमाकेदार ओपनिंग की और सभी को सरप्राइज कर दिया. कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग लेकर आई. इस फिल्म ने शनिवार को 38.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. वहीं अनुमान कहते हैं कि रविवार को फिल्म ने करीब 35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. महज दो दिन में ही ‘भूल भुलैया 3’ ने 75 करोड़ रुपये कमा लिए. वहीं रविवार की कमाई जोड़ने के बाद कार्तिक की फिल्म ने पहले वीकेंड में ही करीब 110 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

‘भूल भुलैया 3’ ने 3 दिन में किया 100 करोड़ का आंकडा पार

अबतक कार्तिक के करियर की सबसे बड़ी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ रही है. जिसका टोटल कलेक्शन 186 करोड़ रुपये था. इसके बाद 109 करोड़ कमाने वाली ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’ थी. मगर अब सिर्फ 3 दिनों में ही ‘भूल भुलैया 3’ कार्तिक के करियर की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है. ये कार्तिक के करियर का सबसे बड़ा वीकेंड कलेक्शन भी है. अब तक ज्यादातर 100 करोड़ की रेंज में कमाई करने वाली फिल्में देते आ रहे कार्तिक के लिए ये बड़ा मौका है. इस बार कार्तिक की फिल्म ने सिर्फ 3 दिन में 100 करोड़ का आंकडा पार कर लिया है. ‘सिंघम अगेन’ जैसी बड़ी फिल्म के सामने उससे कम स्क्रीन्स पर चल रही ‘भूल भुलैया 3’ जैसी कमाई कर रही है. वो कार्तिक के करियर के लिए बहुत अच्छे नतीजे लेकर आने वाली है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post