भारत के अलावा इन देशों में भी होती है दिवाली की धूम, भारत के पड़ोसी देश नेपाल में ऐसे मनाते हैं दिवाली

दिवाली सेलिब्रेशन की शुरुआत हो गई है. घरों पर लाइटिंग हो गई है. बाजारों में रौनक छाई हुई है. मगर क्या आपको पता है कि रोशनी का ये पर्व सिर्फ भारत ही नहीं विदेशों में भी सेलिब्रेट किया जाता है. अमेरिका, जापान जैसे देशों में भी इस त्योहार रौनक देखने को मिलती है. ना सिर्फ भारतीय लोग बल्कि अमेरिकी भी इसे बड़ी ही खुशियों के साथ मनाते हैं. इतना ही नहीं इन देशों में दिवाली के मौके पर छुट्टियां भी रहती हैं. आइए जान लेते हैं भारत के अलावा किन देशों में दीपावली की धूम रहती है…

 

अमेरिका

सुपरपावर अमेरिका में भी दिवाली की काफी धूम रहती है. अमेरिका में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोग बड़े ही शानदार तरीके से दीपोत्सव का त्योहार मनाते हैं. इस दिन भारतीय मंदिरों में पूजा-पाठ किया जाता है. साथ ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं.

जापान

जापान के लोग भी दीपावली का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाते हैं. यहां की रौनक तो देखते ही बनती है. इस दिन लोग अपने-अपने बगीचों में पेड़ों पर लालटेन और कागज से बने पर्दे लटकाकर उसे आसमान में छोड़ते हैं. साथ ही अपने दोस्तों और परिवार के साथ नाच-गाने और मस्ती से सराबोर दिखाई देते हैं.

श्रीलंका

एशियाई देश श्रीलंका में भी दिवाली धमाकेदार रूप से मनाई जाती है. इस दिन श्रीलंका में घरों में मिट्टी के दीपक जलाए जाते हैं. लोग एक-दूसरे से मिलकर खुशियां बांटते हैं. यहां अलग ही अंदाज में दीपोत्सव को सेलिब्रेट किया जाता है.

थाईलैंड

थाईलैंड की दिवाली के त्योहार को क्रियोंध नाम से सेलिब्रेट किया जाता है. इस दिन लोग केले के पत्तों से दीये बनाते हैं और रात में नदी में प्रवाहित करते हैं. इस समय का दृश्य देखते ही बनता है.

मलेशिया

मलेशिया को लोग दीपोत्सव के त्योहार को हरि दिवाली के नाम पर मनाते हैं. इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर देवी-देवताओं की पूजा- अर्चना की जाती है. कई जगह मेले लगते हैं, जहां लोग जमकर खरीदारी करते है.

नेपाल

भारत का पड़ोसी देश नेपाल भी दिवाली सेलिब्रेट करने में पीछे नहीं है. यहां दिवाली तिहाड़ नाम से मनाई जाती है. 5 दिनों तक चलने वाले इस त्योहार के हर दिन का अलग ही महत्व होता है. पहले दिन गाय और दूसरे दिन कुत्ते की पूजा की जाती है. तीसरे दिन मिठाइयां बनाकर पूजा की जाती है. चौथे दिन यमराज की पूजा और 5वें दिन भैया दूज होता है. यहां दिवाली भारत की तरह ही मनाया जाता है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post