Dev deepawali 2024: देव दीपावली पर काशी की सुंदरता के साथ इन चीजों को जरूर करें

जब हम कहते हैं भाव तो इससे मतलब है की अयोध्या का दीपोत्सव और काशी की देव दीपावली यह दो ऐसे बड़े इवेंट है जिन्हें देखने लोग दूर-दूर से आते हैं

काशी की देव दीपावली

देव दिवाली पर वाराणसी के घाट लाखों दीयों और दुनिया भर से आए हज़ारों आगंतुकों से जगमगा उठता हैं, गंगा में दीयों की छवि ऐसी मानो मां गंगा ने अपने आंचल में दीयों को समेट लिया है

इन चीजों को ना भूले

काशी की देव दीपावली एक अद्भुत दृश्य है जिसे केवल वहां जाकर और देखकर ही अनुभव किया जा सकता है, अगर आप देव दीपावली पर काशी आ रहे हैं तो यहां घूमना ना भूले

भव्य देव दीपावली

काशी की देव दीपावली इतने बड़े स्तर पर होती है, कि इसकी तैयारी कुछ हफ्ते पहले से ही शुरू हो जाती है, इस इवेंट को देखने देश भर से मेहमान आते हैं

शहर जीवंत हो उठता है

काशी में देव दीपावली एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है, इस दिन पूरे काशीवासी अपने घरों में दिये जलाकर इस उत्सव को मानते हैं

घाटों पर रंगोली

काशी के एक परिवार चित्र श्रीनिवास येन्नी द्वारा घाटों पर खूबसूरत रंगोली बनाई जाती है, कार्तिक पूर्णिमा पर घाटों पर अनुष्ठान करने के लिए दुनिया भर से श्रद्धालु शहर आते हैं

वाराणसी घूमने का सबसे अच्छा मौसम

अगर आपका काशी घूमने के बारे में सोच रहे हैं तो ठंडियों का मौसम सबसे अच्छा रहता है, सुबह की धुंध एक अवास्तविक पृष्ठभूमि बनाती है

शाम की नाव की सवारी

आप देव दीपावली पर नाव की सवारी करके गंगा के बीचो-बीच जाकर काशी के मनमोहक घाटों की सुंदरता को देख सकते हैं, ऐसा माना जाता है कि देव दिवाली पर देवता गंगा में स्नान करने आते हैं और देवताओं के स्वागत के लिए घाटों को लाखों दीयों से सजाया जाता है.

देव दीपावली पर करें बोट राइड

आप घाटों की खूबसूरती बोट राइडिंग के जरिए देख सकते हैं, नाव से देखने पर ऐसा लगता है मानो जैसे स्वर्ग की ओर जाने वाली कोई सितारों से सजी सीढ़ियां हो

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra