आखिर क्यों तुलसी के पास नहीं रखा जाता है शिवलिंग, लगता है पाप

हिंदू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र माना गया है लेकिन कई बार लोगों के मन में यह सवाल उठता है कि शिवलिंग को तुलसी के पास रखना चाहिए या नहीं आइए जानते हैं

मां लक्ष्मी का वास

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है, मान्यता अनुसार इसमें मां लक्ष्मी का वास होता है

फलदायी

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तुलसी के पास कुछ चीज रखना शुभ माना जाता है वहीं कुछ चीज रखना अशुभ भी माना जाता है

शिवलिंग

आज हम आपको बताएंगे कि तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग रखा जाता है या नहीं

पौराणिक कथाएं

पौराणिक कथाओं के अनुसार तुलसी के साथ शिवलिंग की पूजा करना गलत माना जाता है, इसके पीछे भी एक वजह है आईए जानते हैं

तुलसी का पूर्व जन्म

पौराणिक कथाओं के अनुसार तुलसी का पूर्व जन्म वृंदा नाम की स्त्री के रूप में हुआ था और वह शिव के अंश जालंधर राक्षस की पत्नी थी

वध

समय के साथ जालंधर का अत्याचार बढ़ता गया और एक दिन भगवान शिव ने क्रोध में आकर उसका वध कर दिया

मनाही

इसीलिए शिव जी के किसी भी पूजा पाठ में तुलसी का उपयोग नहीं किया जाता है, यही वजह है कि तुलसी के पास शिवलिंग नहीं रखा जाता

गणेश की मूर्ति

शायद ही आपको पता हो कि तुलसी के पास गणेश भगवान की मूर्ति भी नहीं रखनी चाहिए क्योंकि गणेश भगवान ने मां तुलसी से विवाह करने से मना कर दिया था

दो विवाह का श्राप

तुलसी ने क्रोधित होकर गणेश भगवान को दो शादियों का श्राप दिया था, तभी से उनकी पूजा में तुलसी दल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है

The Hindi Post
Author: The Hindi Post