New Zealand टेस्ट सीरीज के बीच विराट कोहली को नुकसान, सरफराज-पंत को मिली बड़ी खुशखबरी

आईसीसी की ओर से टेस्ट रैंकिंग जारी की गई है. इस ताजा टेस्ट रैंकिंग में ऋषभ पंत और सरफराज खान को काफी फायदा हुआ है. टेस्ट रैंकिंग में सरफराज ने लंबी छलांग लगाई है. इसके अलावा ऋषभ पंत ने टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में अपनी जगह बना ली है. टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली तक को पंत ने पीछे छोड़ दिया है. वहीं यशस्वी जयसवाल टॉप पांच की लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

कोहली, पंत और यशस्वी ने टॉप 10 में बनाई जगह

बैंगलोर में भारत-न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला गया था. इस मुकाबले में सरफराज और ऋषभ ने दमदार प्रदर्शन का जलवा दिखाया था. आईसीसी द्वारा जारी की गई ताजा टेस्ट रैंकिंग में इंग्लैंड के जो रूट टॉप पर हैं. वहीं भारत के भी 3 खिलाड़ी टॉप 10 में शामिल हैं. यशस्वी जयसवाल 780 प्वॉइंट्स के साथ नंबर चार पर हैं. ऋषभ पंत ने तीसरे स्थान की छलांग लगाई है. ऋषभ पंत 745 प्वॉइंट्स के साथ विराट कोहली से भी आगे निकल गए हैं. जबकि कोहली 8वें पायदान पर हैं. इन तीन के अलावा कोई भी भारतीय टॉप 10 में जगह नहीं बना सका है.

टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में सरफराज ने लगाई 31 पायदानों की छलांग

न्यूजीलैंड के खिलाफ सरफराज खान ने बैंगलोर टेस्ट में दमदार प्रदर्शन किया था. सरफराज ने दूसरी पारी में 150 रन जमाए थे. सरफराज को इसका भरपूर फायदा रैंकिंग के रूप में मिला है. सरफराज खान अब संयुक्त रूप से 53वें पायदान पर पहुंच चुके हैं. सरफराज ने टेस्ट बैटिंग रैंकिंग में 31 पायदानों की छलांग लगाई है. जो कि सरफराज के करियर की एक बड़ी सफलता है.

टेस्ट रैंकिंग में जडेजा ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में टॉप पर

टेस्ट रैंकिंग में मेंस ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा टॉप पर बने हुए हैं. जबकि रविचंद्रन अश्विन दूसरे पायदान पर काबिज हैं. वहीं अक्षर पटेल 7वें स्थान पर अपना कब्जा जमाए हुए हैं. वहीं बात करें टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग की तो जसप्रीत बुमराह इस रैंकिंग में टॉप पर बने हुए हैं. वहीं अश्विन बॉलिंग रैंकिंग में दूसरे स्थान पर हैं. संयुक्त रूप से जडेजा छठे स्थान पर हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post