नाखूनों में छुपा है सेहत का राज, जानिए आपकी सेहत के बारे में क्या बताते हैं नाखूनों के रंग

नाखूनों को शरीर का अहम हिस्सा माना जाता है. इनसे कई तरह के काम करना आसान हो जाता है. ऐसा माना जाता है कि, हमारे शरीर के अंदर की कमियां बताने का काम नाखून बखूबी करते हैं. ऐसे में जरुरत है तो सिर्फ इनके रंगों को पहचानने की.

नाखूनों का महत्व

शरीर में नाखूनों का अपना विशेष महत्व होता है. लेकिन आपने अक्सर नाखूनों के रंग में बदलाव होते हुए भी देखे होंगे.

रंग का बदलना

हर कोई चाहता है कि उनके नाखूनों की बनावट लंबे और पतले हों. अगर आपके नाखूनों का रंग बदल रहा है तो हम आपको बताएंगे कि ये किस बीमारी की वजह से हो रहा है.

हेल्थ से कनेक्शन

नाखूनों का रंग आपकी हेल्थ के बारे में काफी कुछ बताते हैं. ऐसे में जरुरत है तो इन बदलते रंगों को पहचानने की.

पीले रंग के नाखून

शरीर में विटामिन की कमी की वजह से नाखूनों का रंग पीला हो सकता है.ऐसे में आपको अपनी डाइट में कुछ बदलाव की जरूरत होगी, ताकि ये कमी पूरी हो सके.

लाल नाखून

शरीर में आयरन की कमी के चलते नाखूनों का रंग लाल हो सकता है. ऐसे में आप अपनी डाइट में आयरन युक्त चीजों का सेवन करें. इसके लिए पालक बेस्ट ऑप्शन है.

भूरे नाखून

शरीर में जिंक की कमी होने के चलते नाखूनों का रंग भूरा हो सकता है. आप अपनी डाइट में जिंक से भरपूर चीजों का सेवन करें.

बनावट में फर्क

कई बार खराब हेल्थ की वजह से नाखूनों की बनावट बिगड़ने लगती है. अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है तो, डॉक्टर से संपर्क करें.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post