हिंदू धर्म में अक्सर पूजन और हवन के दौरान पान के पत्ते में लौंग रखकर जलाई जाती है. क्या कभी आपने सोचा है कि ऐसा क्यों किया जाता है? और ऐसा करने के पीछे क्या कारण है? और इससे क्या लाभ मिलता है? अगर नहीं तो ये आर्टिकल सिर्फ आपके लिए है.
पान का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में अक्सर पूजा या हवन के दौरान पान के पत्ते का इस्तेमाल जरूर किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि पान के पत्ते के बिना पूजा अधूरी है.
पान के पत्ते में लौंग रखकर जलाना
वहीं पान के पत्ते में लौंग रखकर जलाना भी शुभ माना गया है. मान्यता है कि ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है.
दूर होती है नेगेटिव एनर्जी
घर की नेगेटिव एनर्जी को खत्म करने के लिए पान के पत्ते में लौंग रखकर जलाएं. ऐसा करने से आपके घर पर नेगेटिविटी हावी नहीं होगी.
लौंग और कपूर
पान के पत्ते पर लौंग के साथ कपूर का टुकड़ा रखकर जलाएं. इसके धुएं से पूरे घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है.
पवित्रता का एहसास
पान के पत्ते और लौंग की पवित्रता का प्रभाव पूरे घर में सुख शांति और बरकत फैलाएगा.
कैसे करें ये काम
इसके लिए किसी बर्तन में पान के पत्ते के ऊपर लौंग और एक छोटा सा कपूर का टुकड़ा डालकर जलाएं.
नहीं रहेगा तनाव
मानसिक तनाव को कम करने के लिए घर पर पान के पत्ते में लौंग रखकर जरुर जलाएं.
हेल्थ के लिए अच्छा
घर के सदस्यों की अगर हेल्थ खराब रहती है तो, ये रोग दोष की वजह से हो सकता है. लौंग और पान के पत्ते का उपाय आपको फायदा दिला सकता है.
बढ़ेगी एकाग्रता
पान के पत्ते में लौंग रखकर जमाने से एकाग्रता बढ़ती है. इससे ध्यान भटकने की समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाती है.