Mohd. Shami को लेकर आई ऐसी खबर, उड़ गई रोहित-कोहली की नींद, मिला फैंस को फिर से बड़ा झटका !

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए अगले कुछ महीने काफी अहम है. देखा जाए तो ऐसे में टीम के किसी भी खिलाड़ी का हेल्थ इश्यू टीम के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है. तो वहीं टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम से दूरी जितनी फैंस को खल रही है, उतनी ही टीम को भी खल रही है. वहीं शमी को लेकर एक टेंशन भरी खबर सामने आई है. एक रिपोर्ट की मानें तो मोहम्मद शमी का चयन रणजी ट्रॉफी के पहले दो मैचों के लिए बंगाल की टीम में नहीं किया गया है. यानि मैदान पर वापसी के लिए शमी को अभी और इंतजार करना होगा.

शमी के पूरी तरह से फिट ना होने का हो रहा जिक्र

साल 2023 में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आखिरी बार वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में अपनी फिरकी का जादू चलाया था. इस मैच के बाद से करीब 11 महीने हो गए हैं लेकिन शमी मैदान से दूर हैं. फरवरी में शमी ने टखने की सर्जरी कराई थी. जबकि अब शमी बेंगलुरु के नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब कर रहे हैं. रणजी ट्रॉफी से शमी की वापसी की उम्मीद जताई जा रही थी लेकिन लगता है अब ऐसा नहीं होने वाला है. वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में फिलहाल शमी के पूरी तरह से फिट नहीं होने का जिक्र किया गया है.

16 अक्टूबर को टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का आमना-सामना

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 22 नवंबर से पहला टेस्ट मैच खेलेगी. इस दौरे से पहले 16 अक्टूबर को टीम इंडिया को न्यूजीलैंड की सामना करना है. अब शमी के पास बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी से पहले वापसी और तैयारी करने का यही आखिरी मौका होगा. एक पत्रिका के अनुसार शमी अब सीधे इसी सीरीज से वापसी कर सकते हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post