Haryana Election Exit Poll में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, BJP को नुकसान पढ़ें किसे कितनी मिल रही सीटें

हरियाणा विधानसभा चुनावों के सभी 90 सीटों पर मतदान पूरा हो गया है. मतदाताओं ने ईवीएम में नेताओं की किस्मत कैद कर दी है. वहीं मतदान के बाद से ही एग्जिट पोल्स के आंकड़े आने शुरू हो गए है. इन एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस के लिए खुशखबरी है. अब तक जारी सभी पोल्स में कांग्रेस पूर्ण बहुमत का अनुमान जताया गया है. वहीं हरियाणा में बीजेपी दस की सत्ता विरोधी लहर के चलते बाहर हो सकती है. 8 अक्टूबर को घोषित होने वाले नतीजों से पहले लोगों को एग्जिट पोल्स ने बीजेपी की टेंशन बढ़ा दी है. भले ही एग्जिट पोल्स में बीजेपी को बड़ी हार मिलती नजर आ रही है. मगर बीजेपी नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का दावा है कि 8 अक्टूबर को जब विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे, तो बीजेपी ही राज्य में सरकार बनाएगी. दूसरी ओर हरियाणा के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा दावा करते हुए कहते हैं कि कांग्रेस एग्जिट पोल के आंकड़ों से भी ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 10 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी. अब आगे क्या होगा ये तो वक्त आने पर पता चल जाएगा. पहले आएं जान लें क्या कहते हैं एग्जिट पोल

ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल

ध्रुव रिसर्च एग्जिट पोल के अनुसार हरियाणा में इस बार भाजपा को करारा झटका लगता हुआ दिखाई दे रहा है. एजेंसी ने बीजेपी को 27, कांग्रेस को 57 और अन्य को 6 सीट मिलने का अनुमान जताया है.

दूसरे एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बढ़त

पीपुल्स पल्स के मुताबिक भाजपा को 20-32 तो कांग्रेस को 49-61 सीट आती दिख रही हैं. वहीं जजपा गठबंधन को एक, इनेलो को दो से तीन तो अन्य के खाते में तीन से पांच सीट मिलती नजर आ रही हैं.

तीसरे एग्जिट पोल में भी कांग्रेस को बढ़त

रिपब्लिक मैट्रिज के मुताबिक भाजपा को 18 से 24, कांग्रेस को 55-62 तो अन्य के खाते में 2 से 5 सीट आती दिख रही हैं.

चौथा सर्वे भी कांग्रेस के खाते में

रिपब्लिक पी-मार्क के सर्वे के अनुसार हरियाणा में भाजपा सत्ता से बाहर होती नजर आ रही है. एजेंसी ने बीजेपी को 27 से 37, कांग्रेस को 51 से 61 तो अन्य के खाते में 3 से 6 सीट मिलने का अनुमान लगाया है.

पांचवें एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी तय

पोल स्ट्रैटजी के मुताबिक भी भाजपा सत्ता से बाहर हो रही है. एजेंसी ने केवल 23 से 33 सीट की उसके खाते में आने का अनुमान जताया है. वहीं कांग्रेस को 53 से 63 सीट मिलती नजर आ रही है. वहीं अन्य के खाते में तीन से पांच सीट जाती दिख रही हैं.

छठे एग्जिट पोल में भी कांग्रेस की सत्ता में वापसी

जिस्ट टीआईएफ रिसर्च के मुताबिक भी कांग्रेस हरियाणा में वापसी करती हुई दिख रही है. एजेंसी ने कांग्रेस को 45 से 53 सीट मिलने का अनुमान जताया है. वहीं भाजपा को 29 से 37 सीट पर ही सिमटते हुए दिखाया है. साथ ही इनेलो को शून्य से दो और अन्य के खाते में चार से छह सीट जाने का अनुमान जताया है.

सातवें सर्वे में भी कांग्रेस की बल्ले-बल्ले

आज तक सी वोटर के सर्वे में कांग्रेस पूर्ण बहुमत की सरकार बनाते हुए नजर आ रही है. एजेंसी ने पार्टी के खाते में 50 से 58 सीट दिखाई है. वहीं भाजपा 20 से 28 सीट पर सिमटती हुई नजर आ रही है. जजपा गठबंधन को शून्य से दो और अन्य के खाते में 10 से 14 सीट आती नजर आ रही है.

 

The Hindi Post
Author: The Hindi Post