YouTube Shorts बनने वालों की हो गई चांदी, अब 3 मिनट का बना सकेंगे Video, पढ़ें पूरा प्रोसेस

यूट्यूब ने अपने Shorts प्लेटफॉर्म के लिए एक बड़ा अपडेट जारी किया है. यूट्यब शॉर्ट्स पर अब क्रिएटर्स 3 मिनट तक के लंबे वीडियो अपलोड कर सकेंगे. वीडियो की ड्यूरेशन में हुआ ये बदलाव 15 अक्तूबर 2024 से लागू हो रहा है. बता दें कि अभी तक यूट्यूब शॉर्ट्स पर यूजर्स 60 सेकेंड तक का ही वीडियो अपलोड कर पाते थे लेकिन नई ड्यरेशन के बाद वीडियो प्लेटफॉर्म पर YouTube Shorts को कंज्यूम व क्रिएट करने का एक्सपीरियंस जरूर बदल जाएगा.

अब दूसरे प्लेटफॉर्म को टक्कर देने की तैयारी में यूट्यूब

हालिया यूट्यूब शॉर्ट्स पर अपलोड होने वाले वीडियो एक मिनट से कम के होते हैं. इन शॉर्ट वीडियो से YouTube को TikTok व Instagram Reels जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म को टक्कर देने में मदद मिलेगी. अब लॉन्ग वीडियो सपोर्ट से यूट्यूब क्रिएटर्स को अपने कॉन्टेन्ट के लिए ज्यादा जगह मिल सकेगी. बता दें कि इस नए बदलाव का पहले अपलोड हुईं वीडियोज पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है.

यूट्यूब और भी कई फीचर्स कर रहा जारी

वीडियो लेंथ बढ़ाने के आलावा, यूट्यूब कॉन्टेन्ट को और मजेदार व इंगेजिंग बनाने के लिए भी कई फीचर्स जारी किए जा रहे हैं. इनमें से एक मजेदार टूल है टेम्पलेट्स का यूज. इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी Short पर दिए गए Remix बटन पर टैप करके आसानी से ट्रेंडिंग वीडियो को रीमिक्स और रीक्रिएट कर पाएंगे. इसके लिए केवल रीमिक्स बटन पर टैप करने के बाद ‘Use This template’ ऑप्शन को सिलेक्ट करना होगा.

यूट्यूब एक नया “Shorts trends” पेज भी कर रहा लॉन्च

वहीं आने वाले महीनों में Shorts में ज्यादा यूट्यूब कॉन्टेन्ट को इंटिग्रेट करने के लिए दूसरे अपडेट भी किए जाएंगे. क्रिएटर्स जल्द ही अपनी Shorts के लिए दूसरी यूट्यूब वीडियो व म्यूजिक वीडियो की क्लिप यूज कर पाएंगे. इसके अलावा वीडियो क्रिएटर्स की मदद के लिए यूट्यूब एक नया “Shorts trends” पेज भी लॉन्च करने वाला है. जिससे लेटेस्ट वायरल कॉन्टेन्ट आसानी से यूजर्स को मिल सकेगा.

 

The Hindi Post
Author: The Hindi Post