MS Dhoni पर दिया पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने ऐसा बयान, क्रिकेट जगत में मचा कोहराम, खुली धोनी के गुस्से की पोल !

कोई आम इंसान हो या खास गुस्सा तो कभी कभार सबको आ ही जाता है. वहीं जब ये बात किसी खास शख्स से जुड़ी हो तो अखबारों की सुर्खियां बन जाती हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है. दरअसल हरभजन सिंह ने क्रिकेट की दुनिया में कैप्टन कूल के नाम से फेमस एमएस धोनी को लेकर कुछ खुलासे किए हैं.

भज्जी ने धोनी को लेकर किया ये खुलासा

हरभजन सिंह ने एक पॉडकास्ट में धोनी के गुस्से का खुलासा करते हुए कहा कि ‘मुझे लगता है कि आरसीबी की टीम सेलीब्रेट कर रही थी. जिसका आरसीबी की टीम को पूरा हक बनता था क्योंकि जिस तरह से उस टीम ने जीत दर्ज की. मैं वहां मौजूद था और ऊपर से सब कुछ देख रहा था. आरसीबी जश्न मना रही थी और धोनी ने हाथ मिलाने के लिए लाइन लगाई थी. वो लेट हो गए थे. धोनी जब तक आए सेलीब्रेशन खत्म गया था. धोनी अंदर गए और ड्रेसिंग रूम में जो स्क्रीन लगी हुई थी उसपर मुक्का मारा. मैं ऊपर से सब देख रहा था, जीत-हार में ऐसा होता ही है.’

ट्रॉफी के साथ रिटायर होने का धोनी का सपना बिखर गया- भज्जी

हरभजन ने आगे बताया कि ‘मैं कह रहा हूं कि वो 3 मिनट से भी ज्यादा ले लें क्योंकि उनका सेलीब्रेट करने का हक बनता है. खैर वहां धोनी की अपनी सोच थी और वो वहां से चले गए. शायद धोनी सोच रहे थे कि ये मैच जीतेंगे, ये आईपीएल जीतेंगे. शायद उनका जो सपना था कि मैं ट्रॉफी के साथ रिटायर हो जाऊं, वो नहीं हो रहा था और वो चूर-चूर हो गया था.’ बता दें कि आईपीएल 2025 के लिए मेगा ऑक्शन का मंच सज चुका है. एमएस धोनी को लेकर भी खबरें तेज हो गई हैं कि धोनी का अगला सीजन आखिरी होगा. अब देखना दिलचस्प होगा कि धोनी इस बार चेन्नई की तरफ से खेलते हैं या नहीं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post