दिल्ली पुलिस को बुधवार को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. दरअसल दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने करीब 2 हजार करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है. बताया जा रहा है कि ये बरामदगी दक्षिणी दिल्ली के में एक छापेमारी के दौरान हुई है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने दक्षिण दिल्ली के महरौली में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.
करीब 2 हजार करोड़ रुपये की कोकीन बरामद
मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापेमारी के दौरान करीब 2 हजार करोड़ रुपये की कोकीन बरामद की है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक स्पेशल सेल ने करीब 565 किलो से ज्यादा की कोकीन बरामद की है. वहीं इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है. पुलिस द्वारा बरामद किए गए ड्रग्स की कीमत 2000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. पकड़े गए सभी लोगों से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करने में लगी हुई है. अधिकारियों की मानें तो गिरफ्तार किए गए लोगों ने दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कोकीन बेचने की प्लानिंग बनाई गई थी.
दिल्ली पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कामयाबी
दिल्ली पुलिस की माने तो ये कार्रवाई राजधानी की अबतक की सबसे बड़ी ड्रग्स बरामदगी है. पुलिस इसे काफी बड़ी सफलता मान रही है. रिपोर्ट के अनुसार इस सप्लाई के पीछे इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का काम है. पुलिस अब इसकी जानकारी हासिल करने में जुटी हुई है. बता दें कि पकड़ी गई कोकीन हाई प्रोफाइल पार्टी में इस्तेमाल होने वाला ड्रग्स है.