Bangladesh के खिलाफ टीम इंडिया का भौकाल, रोहित सेना ने रचा ये बड़ा इतिहास

कानपुर में बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही टेस्ट सीरीज भारत ने फतह कर ली है. टीम इंडिया को बांग्लादेशी टीम की ओर से मैच के आखिरी दिन 95 रनों का टारगेट दिया गया था. जिसे भारतीय धुरंधरों ने 3 विकेट के नुकसान पर जीत लिया है. इसी के साथ भारतीय टीम ने बांग्लादेश को कानपुर टेस्ट में रौंदकर घर में अपना जलवा कायम रखा है.

‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ रहे रव‍िचंद्रन अश्व‍िन

देखा जाए तो टीम इंड‍िया प‍िछली 18 सीरीज से घर में अजेय है. वहीं बांग्लादेशी टीम की बात करें, तो भारत से बांग्लादेश की टीम कभी भी कोई टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है. इस मुकाबले में बांग्लादेश की टीम पहली पारी में 233 रनों पर ही स‍िमट गई थी. वहीं भारतीय टीम ने अपनी पहली पारी 285/9 रनों पर घोष‍ित की थी. इसके बाद दूसरी पारी में भी बांग्लादेशी टीम कुछ कमाल नहीं दिखा सकी और दूसरी पारी में भी महज 146 रनों पर ही धराशाई हो गई. इसके बाद भारतीय टीम ने अपने लक्ष्य को 3 व‍िकेट खोकर हासिल कर ल‍िया. भारत के रनचेज में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जायसवाल ने शानदार अर्धशतक जड़ा. जायसवाल ने पहली पारी में भी 71 रन जड़े थे. रव‍िचंद्रन अश्व‍िन को 11 विकेट और 114 रन बनाने के ल‍िए ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड मिला.

18 घरेलू टेस्ट सीरीज में नवंबर 2012 से भारत लगातार अपराजित

भारतीय टीम का घरेलू जमीन पर रिकॉर्ड हमेशा से ही शानदार रहा है. टीम इंड‍िया ने साल 2012 से अपने घर में धांसू खेल द‍िखाया था. तब से भारत अपने घर में एक भी टेस्ट सीरीज में हार का सामना नहीं किया है. यानी नवंबर 2012 से भारत लगातार 18 घरेलू टेस्ट सीरीज में अपराजित रहा है. भारत ने बांग्लादेश को रौंदकर अपनी 18वीं घरेलू टेस्ट सीरीज में जीत हास‍िल कर ली है. भारत ऐसी पहली टीम है जिसने अपने घर पर लगातार 18 टेस्ट सीरीज जीतीं हैं. अब टीम इंडिया के पास अपने रिकॉर्ड को और बेहतर करने का मौका है. दूसरे नंबर पर इस मामले में कंगारुओं की टीम है जिसने घर में लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतीं थीं. हालांकि कंगारुओं की टीम कही जाने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने घर में दो बार लगातार 10 टेस्ट सीरीज जीतने वाली पहली टीम है. कंगारुओं की टीम ने पहली सीरीज नवंबर 1994 से नवंबर 2000 तक जबकि दूसरी सीरीज जुलाई 2004 से नवंबर 2008 के बीच जीती हैं.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post