Rohit Sharma ने पलट दिया Test Cricket का इतिहास, बना डाला सबसे बड़ा रिकॉर्ड, गदगद हुआ पूरा हिंदुस्तान !

टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच कानपुर मे हो रहे चौथे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा ने कमाल कर दिया. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा कुछ ऐसा कर दिखाया जिसे देख दुनियाभर के फैंस हैरान हो गए. भारतीय टीम ने बांग्लादेशी टीम को 233 रन पर सिमट दिया. इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ओपनिंग के लिए मैदान पर उतरे. यशस्वी जायसवाल ने आते ही पहले ओवर में तीन चौके जमाए. मगर रोहित ने तो हद ही पार कर दी. रोहित ने अपनी पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और फिर अगली गेंद पर भी उन्होंने एक और लंबा छक्का मारा. इसके साथ ही अब रोहित शर्मा टेस्ट मैच की पहली दो गेंदों पर छक्के लगाने वाले पहले ओपनर बन गए हैं.

 

दो गेंदों पर जड़े लगाता दो छक्के

खालिद अहमद की दो गेंदों पर रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के जड़े. जिसके बाद टेस्ट में पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाने वाले रोहित पहले ओपनर और चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. सबसे पहले ये कारनामा फॉफी विलियम्स ने 1948 में किया था. इसके बाद साल 2013 में सचिन ने अपनी पहली दो गेंदों पर दो छक्के जमाए थे. साल 2019 में उमेश यादव ने भी ये कारनामा किया था जहां उमेश ने अपनी पहली दो गेंदों पर दो छक्के लगाए थे लेकिन 147 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार किसी ओपनर ने दो गेंदों पर दो छक्के जड़ने का कारनामा किया है. वैसे टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने फील्डिंग में भी अपना दम दिखाया. कानपुर टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने सिराज की गेंद पर जबरदस्त कैच लपका. इस खिलाड़ी ने सिराज की गेंद पर लिट्टन दास का कैच ले लिया. मिड ऑफ एरिया में लगभग 8 फीच ऊंची गई गेंद को रोहित ने एक हाथ से लपक लिया.

रोहित और यशस्वी ने एक और रिकॉर्ड किया कायम

कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी पहली पारी में सिर्फ 23 ही रन बनाए. मगर मैदान से जाने से पहले रोहित ने जायसवाल के साथ मिलकर एक और बड़ा रिकॉर्ड बनाया. सिर्फ 3 ओवर में ही रोहित और यशस्वी ने टीम इंडिया का स्कोर 50 रन के पार पहुंचा दिया. देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट में पहली बार कोई टीम सिर्फ 3 ओवर में ही पचास का आंकड़ा छू पाई है. इससे पहले इंग्लैंड के नाम ये रिकॉर्ड दर्ज था. जिसने इसी साल नॉटिंघम में वेस्टइंडीज के खिलाफ 4.2 ओवर में पचास रन पूरे किए थे. भारत ने सिर्फ 10.1 ओवर में ही 100 रन भी पार किए हैं. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में पहली बार किसी टीम ने इतनी तेजी से 100 रनों का आंकड़ा छुआ है.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra