Haryana Election में CM योगी का जलवा, रामायण के किरदारों का जिक्र कर कांग्रेस की उड़ाई धज्जियां !

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हरियाणा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान सीएम योगी ने अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस को घेरा. जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि वे कहते हैं कि अयोध्या में जब राम मंदिर का उद्घाटन चल रहा था, तो नाच गाना चल रहा था.

यहां आते ही राम दरबार के हो गए दर्शन- सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की पावन धरा और अयोध्या धाम यूपी से आपके बीच में यहां पर आया हूं. मैं जैसे ही यहां पर आया मुझे राम दरबार के दर्शन सामने ही हो गए. छोटे बच्चे कोई राम की वेशभूषा में, कोई सीता जी, लक्ष्मण तो कोई हनुमान की वेशभूषा में नजर आया लेकिन कोई भी बच्चा रावण की वेशभूषा में नहीं दिखाई दिया. लगता है आप लोगों ने तय कर लिया है कि रावण, मेघनाथ और कुंभकर्ण की वेशभूषा में सिर्फ कांग्रेस के लोगों को ही रहना चाहिए.

एमपी विधानसभा अध्यक्ष ने भी राहुल को आड़े हाथों लिया

इससे पहले राहुल गांधी के कथित बयान की आलोचना करते हुए मध्यप्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने आरोप लगाते हुए कहा कि ‘‘कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष धर्म-संस्कृति के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. ‘‘गांधी के साथ आज जो लोग हैं, वे असल में देशहित की बात उन्हें ना तो सिखाते हैं. ना ही यह बात उनके मन में है. इस कारण गांधी हमेशा ऐसा बयान देते रहते हैं. जो देश की जनता को पसंद ना आएं और जो संस्कृतिविरोधी और धर्मविरोधी हो.” राम मंदिर के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह राहुल गांधी के हालिया बयान को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra