फिर चर्चा में आया हाथरस, अबकी बार हुआ ऐसा काम, पूरे देश में मचा कोहराम, इस वजह से चढ़ा दी बच्चे की बलि !

हाथरस के डीएल पब्लिक आवासीय स्कूल में कुछ दिन पहले एक 11 साल के मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. अब इस मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल स्कूल प्रबंधक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इन आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे भी हुए है. जिसे सुनने के बाद पुलिस वालों के भी रोंगटे खड़े हो गए. मामले में सामने आया कि स्कूल प्रबंधक के पिता ने ये सब करवाया था. बच्चे की बलि देने का कारण बस इतना सा था कि उनका स्कूल और तरक्की करे.

6 सितंबर को राज को मारने की कोशिश की गई थी

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि इससे पहले भी वो एक बच्चे की बलि देने की कोशिश कर चुके थे. उसका नाम राज है जो कि चौथी कक्षा का छात्र है. राज को इन लोगों ने 6 सितंबर को मारने की कोशिश की थी लेकिन जब उन लोगों ने राज का गला घोंटना शुरू किया. तो वो जोर-जोर से चिल्लाने लगा. फिर किसी तरह जान बचाकर राज वहां से भाग खड़ा हुआ. राज का मेडिकल करवाया गया, जिसमें पता चला कि उसका गला दबाने की कोशिश हुई थी. जांच में स्कूल के पीछे लगे नल कूप से पूजा पाठ का सामान भी बरामद हुआ था. जिससे इस बात की पुष्टि हो गई कि यहां पर तंत्र-मंत्र किया जा रहा था. इस मामले में अभी जांच चल ही रही थी, कि तभी 22 सितंबर को आरोपियों ने कृतार्थ को अपना शिकार बना लिया और मासूम बच्चे का गला दबाकर उसे जान से मार डाला.

कृतार्थ के माता- पिता का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

कृतार्थ के पिता कृष्ण ने रोते-रोते कहा कि हम अपने बच्चों को स्कूल ये सोचकर भेजते हैं, कि वहां पर वो सुरक्षित रहेगा. अच्छे से पढ़ाई करेगा और अपना भविष्य बनाएगा लेकिन शिक्षा का वही मंदिर तंत्र-मंत्र और काले जादू की वजह से यमलोक बन जाएगा, ये बड़ी ही चिंता की बात है. मेरे बेटे कृतार्थ का गुनाह तो सिर्फ इतना था, कि वो एक ऐसे स्कूल में पढ़ाई कर रहा था. जिसे चला रहे इंसानों की सोच किसी जानवर से कम नहीं थी.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post