Jammu के Kathua में दहाड़े CM Yogi, बोली ऐसी बात पाकिस्तान के ‘कप्तान’ के छूट गए पसीने !

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के तीसरे और फाइनल चरण की वोटिंग 5 अक्टूबर को होनी है. वहीं इससे पहले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ कठुआ विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा. सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि- ये नया भारत है. जो कि सुरक्षा में सेंध लगाने वालों की ऐसी दुर्गति करता है, कि उन्हें ना कफन नसीब हो और ना दो गज जमीन.

अब एक-एक बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान- सीएम योगी

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को लेकर कहा कि आज पाकिस्तान दो कामों से परेशान है. एक तो अपने ही कर्मों की सजा भगुत रहा है, बलूचिस्तान के लोगों का कहना है कि हमें पाकिस्तान के साथ नहीं रहना है. भारत सरकार ने घोषणा करते हुए पाकिस्तान को दो टूक कहा है कि आतंकवाद और सिंधु नदी का जल प्रवाह एक-साथ नहीं चल सकता. 1960 सिंधु नदी के जल बंटवारे की समीक्षा करने का आदेश भारत सरकार ने दे रखा है. पाकिस्तान के हाथ में अब तो कटोरा आया है और अब एक-एक बूंद पानी के लिए तरसेंगे ये लोग. इसके आगे सीएम ने कविता की चार लाइनें कहीं- बिना सिंध के हिन्द कहां है,
रावी बिन पंजाब नहीं,
गंगा आखिर खुश हो कैसे,
जब तक संग चिनाब नहीं…

डबल इंजन सरकार की ताकत अयोध्या में आकर देखें- सीएम योगी

इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन सरकार की क्या ताकत होती है? अगर इसका उदाहरण देखना है, तो यूपी में 500 सालों बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर बनना और रामलला का विराजमान इसका उदाहरण है. सीएम योगी ने कहा कि कौन लोग हैं वो, जिन्होंने धरती के स्वर्ग को मजहबी उन्माद के पाप का गोदाम बनाकर यहां की जनता का शोषण किया. परिवारवाद, भ्रष्टाचार, और राजनीतिक स्वार्थ के लिए आतंकवाद को पनपाने का पाप किया. ये लोग कोई और नहीं कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के हैं. कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी ने मिलकर यहां के बकरवालों, गुज्जरों तथा वाल्मीकि समुदाय के लोगों को उनके हकों से वंचित कर रखा था.

“जम्मू-कश्मीर में डबल इंजर सरकार लाइए और सुरक्षा पाइए”

सीएम ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी की डबल इंजर सरकार जम्मू-कश्मीर में लाइए और सुरक्षा पाइए. इसके साथ ही श्रद्धेय अटल जी के सपने को पूरा करिए. उन्होंने कहा था कि हमें खंडित भारत नहीं, अखंड भारत’ चाहिए. याद रखना पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर तैयार बैठा है जो कहता है कि हमें पाकिस्तान के साथ नहीं रहना है. यहां भूखा मरने से अच्छा, हम जम्मू-कश्मीर का हिस्सा बन जाएं और अखंड भारत बनाने के सपने को साकार करने में सहभागी बनें.

Rishabh Chhabra
Author: Rishabh Chhabra