Bollywood Vs South Industry पर पहली बार NTR ने कही ऐसी बात, तीनों खान हुए सन्न !

साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर इस समय अपनी अपकमिंग फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ को लेकर सुर्खियों में हैं. सुपरस्टार जूनियर एनटीआर जल्द ही बॉलीवुड में अपना डेब्यू करते हुए नजर आने वाले हैं. फिलहाल एनटीआर ऋतिक रोशन के साथ ‘वॉर 2’ की शूटिंग में बिजी हैं. एनटीआर ने हाल ही में साउथ और बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम करने के अनुभव को साझा किया. 27 सितंबर को फिल्म ‘देवरा: पार्ट 1’ रिलीज होने वाली है. इसके अलावा एनटीआर की बड़ी फिल्म ‘वॉर 2 अगले साल अगस्त में रिलीज होनी है.

“टाइट वर्किंग शेड्यूल को भी किया जाता है एंजॉय”

साउथ इंडस्ट्री के बारे में बात करते हुए जूनियर एनटीआर ने बताया कि सेट्स पर काम थोड़ा अव्यवस्थित तरीके से व्यवस्थित होता है लेकिन यहां के खास तरीके आर्टिस्ट्स को और भी ज्यादा क्रिएटिव बनाते हैं. इसके अलावा भले ही टीम को टाइट वर्किंग शेड्यूल में काम करना पड़े लेकिन लोग उस वक्त को भी एंजॉय करते हैं. बिना ज्यादा प्लानिंग के लोग अपनी एक्टिंग को बेहतर बनाते हैं. जिससे कलाकार को भी एक्सप्लोर करने का मौका मिलता है.

फिल्म ‘वॉर 2’ में बिजी जूनियर एनटीआर

डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म ‘वॉर 2’ में जूनियर एनटीआर शामिल हैं. ‘वॉर 2’ की शूटिंग के वक्त अयान मुखर्जी के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस को शेयर करते हुए एनटीआर ने कहा कि “उनके साथ काम करने का तरीका काफी अलग था. सब कुछ पहले से ही अच्छे तरीके से प्लान किया गया और तैयारी पर ज्यादा ध्यान था.” एक सीन के शूटिंग के दौरान की बात बताते हुए कहा कि वो एक स्क्रिप्ट में कुछ चेंज करना चाहते थे. इस बात पर अयान शुरू में थोड़ा झिझके लेकिन फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा ने उनके क्रिएटिविटी पर भरोसा करते हुए चेंज करने के लिए हामी भर दी.

एनटीआर ने दोनों इंडस्ट्री की वैल्यू को बताया

एनटीआर ने अपने नजरिए में दोनों ही इंडस्ट्री की वैल्यू को बताते हुए कहा कि साउथ और बॉलीवुड का काम करने का सिर्फ तरीका अलग है. जूनियर एनटीआर की मानें तो अलग वर्किंग स्टाइल में काम करना और उसे अपनाना सक्सेस की ओर ले जाता है. अपने किसी भी किरदार को लेकर एनटीआर काफी डेडिकेटेड रहते हैं. स्क्रिप्ट में लिखे हुए कैरेक्टर से आगे बढ़कर एनटीआर अपने अंदर की आवाज को समझने की कोशिश करते हैं. ये सब उनके सक्सेसफुल करियर में मुख्य भूमिका निभाता है.

The Hindi Post
Author: The Hindi Post